{"_id":"5c36cf4bbdec22571b3c3321","slug":"students-who-have-scored-more-than-80-percent-marks-will-be-able-to-see-the-copy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएमयू का बड़ा फैसला, 80 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्र टॉपर्स की कॉपी देख सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएसजेएमयू का बड़ा फैसला, 80 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्र टॉपर्स की कॉपी देख सकेंगे
Thu, 10 Jan 2019 11:59 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और उससे संबद्ध महाविद्यालयों के टॉपरों की कॉपी अब दूसरे छात्र भी देख पाएंगे। इसके लिए छात्रों को आवेदन करना होगा। हालांकि कॉपी ऐसे ही छात्र की देख पाएंगे, जिसके 80 फीसदी से अधिक अंक होंगे।
आवेदन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन संबंधित छात्र की कॉपी मेल पर भेज देगा। प्रशासन का मानना है कि टॉपरों की कॉपी देखकर दूसरे छात्रों को भी कुछ सीखने को मिलेगा। इस कारण यह फैसला लिया गया है। यह व्यवस्था इसी सत्र से शुरू हो जाएगी।
कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि टॉपर के बारे में जानने का अधिकार सभी छात्रों का होता है। वे टॉपर से सीख लेकर खुद में सुधार ला सकते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है कि सभी विषय में 80 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले छात्रों की कॉपियां दिखाई जाएंगी। विवि प्रशासन ने पिछले साल भी टॉपर की उत्तर पुस्तिका दिखाने की बात कही थी।