{"_id":"5831adf44f1c1bb504b3982a","slug":"students-were-extremely-excited-to-get-atul-maheshwari-scholarships","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ पाने के लिए बेहद उत्साहित दिखे ये स्टूडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति’ पाने के लिए बेहद उत्साहित दिखे ये स्टूडेंट्स
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 20 Nov 2016 07:37 PM IST
विज्ञापन
कानपुर के डीबीएस कॉलेज में आयोजित हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के डीबीएस कॉलेज गोविंद नगर में रविवार को अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन हुआ। इसमें 1257 स्टूडेंट शामिल हुए। कानपुर ही नहीं, आसपास के जिलों से भी सैकड़ों स्टूडेंट परीक्षा देने पहुंचे। स्कॉलरशिप पाने के लिए स्टूडेंट बेहद उत्साहित दिखाई दिए।
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2016 का आयोजन 27 शहरों के साथ ही यहां डीबीएस कॉलेज में हुआ। इसमें यूपी बोर्ड के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के 2,324 स्टूडेंटों ने आवेदन किया था। 1,257 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देने के लिए सुबह नौ बजे से ही केंद्र पर स्टूडेंट पहुंच गए थे। शहर ही नहीं फतेहपुर, कानपुर देहात, हरदोई सहित अन्य जिलों के स्टूडेंट भी परीक्षा देने पहुंचे। सुबह 10 बजे से स्टूडेंटों को प्रवेश दिया गया। डीबीएस कॉलेज प्रशासन ने स्टूडेंटों के एडमिट कार्ड जांचने के बाद उन्हें प्रवेश दिया। 11 बजे परीक्षा शुरू हुई और 12:30 बजे समाप्त हो गई। डीबीएस कॉलेज के प्रिंसिपल सतीश चंद्र दीक्षित के साथ ही कॉलेज के पूरे स्टाफ ने व्यवस्थित ढंग से परीक्षा कराई। परीक्षा प्रभारी डॉ. केके श्रीवास्तव, डॉ. दिनेश सक्सेना, सर्वेश कुशवाहा, राजेश शुक्ला, शैलेंद्र शर्मा की परीक्षा संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका रही।