{"_id":"6ae64f98842fcbe6a80343b6","slug":"students-showcased-their-talent-at-the-psit-tech-expo-by-creating-smart-shoes-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1700307-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पीएसआईटी के टेक एक्सपो में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, तैयार किया स्मार्ट शूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पीएसआईटी के टेक एक्सपो में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, तैयार किया स्मार्ट शूज
विज्ञापन
कानपुर। पीएसआईटी के विद्यार्थियों ने तकनीक के जरिये रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान पेश किए। मौका था संस्थान में आयोजित दो दिवसीय ‘टेक एक्सपो-2026 का। एमबीए के छात्रों श्रेयांश मिश्र, शिवम श्रीवास्तव व सौम्या सिंह ने एआई की मदद से स्मार्ट शूज तैयार किया है। यह शूज न केवल चलने में आरामदायक होगा बल्कि आपकी लोकेशन को ट्रैक करने में मदद करेगा।
जूते के सोल में कई तरह के सेंसर और जीपीएस ट्रैकर लगाया है। जूते में लगा एक बटन दबाते ही आपके परिवार, दोस्त, रिश्तेदारों तक खतरे का अलर्ट पहुंच जाएगा। साथ ही जीपीएस ट्रैकर की मदद से मोबाइल पर लोकेशन भी जाएगी। बुजुर्गों व बच्चों के जूतों में जीपीएस ट्रैकर के साथ सेंसर की मदद से उनके जाने का एरिया भी तय किया जा सकेगा। जैसे ही बुजुर्ग या बच्चे निर्धारित सर्किल से बाहर निकलेंगे, वैसे ही संबंधित मोबाइल पर अलार्म बजेगा।
संस्थान के चेयरमैन प्रणवीर सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के नवाचार समाज और उद्योगों की समस्याओं के समाधान के साथ स्टार्टअप और रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकते हैं। वाइस प्रेसिडेंट प्रो. मनमोहन शुक्ला ने कहा कि आने वाले समय नौकरी पाने के लिए छात्रों को पूर्ण रूप से तैयार होना होगा। ऐसी एक्सपो निश्चित रूप से उनको उद्योगों के हिसाब से तैयार करने में मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
टेनाराई एआई वीपी एचआर हेमंत कुमार रवि ने कहा कि आने वाला समय तेजी से बदल रहा है। अब छात्रों के साथ शिक्षकों को हर पल अपडेट रहना पड़ेगा। प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन आईआईटी कानपुर के प्रो. निश्चल के. वर्मा, प्रो. ए रंगनाथ हरिश, डॉ. मुगुंधन विजयराघवन, टीसीएस के दीपेश मिश्रा और अनुराग बाजपेयी तथा टेनाराई के हेमंत कुमार रवि ने किया।
फेक वेबसाइट को पकड़ेगा साइबर गार्ड एआई
बीटेक कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष की सिद्धि श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सिंह, अनुराग कुमार, आशुतोष तिवारी ने फेक वेबसाइट से अलर्ट करने के लिए साइबर गार्ड एआई वेबसाइट और एप्लीकेशन तैयार की है। छात्रों ने बताया कि त्योहार सीजन में फेक वेबसाइट के माध्यम से फ्रॉड मैसेज आने शुरू हो जाते हैं। इससे बचने के लिए कोई भी लिंक को खोलने से पहले इस वेबसाइट पर डाल दें। यह तत्काल वेबसाइट के फर्जी या सही होने की जानकारी दे देगा।
बैटरी गर्म होने, सेल खराब होने पर मिलेगा अलर्ट
गर्म होकर ईवी गाड़ियों में आग लगने की घटना से लोगों को बचाने के लिए बीटेक सेकेंड ईयर के छात्रों वंशिका सिंह, निहाल राज, अर्चना मिश्रा, नीलाक्षी तिवारी ने ऑटोमोबाइल बैटरी इंटेलीजेंस प्लेटफार्म तैयार किया है। इसकी मदद से गाड़ी का तापमान अधिक होने पर मोबाइल पर अलर्ट का संदेश मिल जाएगा। साथ ही सेल की खराबी होने पर भी सूचित करेगा। छात्रों ने कहा कि बैटरी पर अभी और काम किया जा रहा।
ये स्टार्टअप भी रहे खास
प्रदर्शनी में नियरफाइंड डिजिटल प्लेटफॉर्म खास रहा। इसके माध्यम से ग्राहक आसपास की दुकानों में अपनी जरूरत का सामान खोज सकेंगे। जरूक्यू एआई ऑटोमेशन के जरिये छोटे कारोबारियों के लिए व्हाट्सएप और वाइस असिस्टेंट आधारित सेवाएं प्रस्तुत की गईं। नोवा गार्ड स्मार्ट सेफ्ट बैटन में टार्च, इमरजेंसी बजर और पॉवर बैंक जैसी सुविधाएं दिखाई गईं। दृष्टिबाधित लोगों के लिए तैयार नैविबैंड में सेंसर और बजर के माध्यम से रास्ते की बाधाओं की जानकारी देने की व्यवस्था है।