फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Students jammed in Mahoba, Protest against broken roads due to sand overloaded vehicles, vehicles stuck for fi

महोबा में छात्रों ने लगाया जाम: बालू भरे ओवरलोड वाहनों से टूटी सड़कों का विरोध, पांच घंटे से फंसे हैं वाहन

Mon, 21 Aug 2023 03:13 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 21 Aug 2023 03:13 PM IST
सार

Mahoba News: सूचना पर एसडीएम कुलपहाड़ जीतेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष पनवाड़ी शशिकुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद भी छात्र-छात्राओं ने जाम नहीं खोला और डीएम के आने व लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही जाम खोलने की जिद पर अड़े रहे।

विज्ञापन
Students jammed in Mahoba, Protest against broken roads due to sand overloaded vehicles, vehicles stuck for fi
महोबा में छात्र-छात्राओं ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में पनवाड़ी क्षेत्र में निजी भूमि के संचालित आधा दर्जन से अधिक पट्टों से दिन रात बालू भरकर फर्राटा ओवरलोड वाहनों फर्राटा भर रहे हैं। इसकी वजह से कस्बे को जोड़ने वाली सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई बार मांग के बाद भी ओवरलोड वाहनों की आवाजाही न रोके जाने से छात्र-छात्राओं का धैर्य जवाब दे गया।

विज्ञापन

एक सैकड़ा से अधिक आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने पनवाड़ी-मसूदपुरा मार्ग पर सड़क पर साइकिलें रखकर जाम लगा दिया। छात्र-छात्राएं बालू माफियाओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। पांच घंटे से लगे जाम में सैकड़ों वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे रहे। इससे काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

पनवाड़ी क्षेत्र में बराना, स्योढ़ी, नगारा समेत आधा दर्जन स्थानों पर निजी भूमि के पट्टे संचालित हैं। यहां श्रमिकों से काम कराने का प्रावधान है, लेकिन अधिक कमाई के चक्कर में माफिया मशीनों से बालू खनन करा रहे हैं। दिन-रात बालू भरे ओवरलोड ट्रक बुडेरा और मसूदपुरा मार्ग से निकलते हैं। इससे सड़कें पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालकों के साइड न देने से होते हैं हादसे
इन्हीं मार्गों से दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन होता है। अखंड इंटर कॉलेज मसूदपुरा में 20 से अधिक गांवों के दो सैकड़ा छात्र-छात्राएं इसी मार्ग से कॉलेज जाते हैं। सिंगल सड़क होने के चलते आएदिन छात्र-छात्राएं गिरकर घायल होते हैं। ट्रक व डंपर चालकों के साइड न देने से उखड़ी सड़क पर घटनाएं हो रहीं हैं।

बालू माफिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी
छात्र-छात्राओं के घायल होने और कई बार मांग के बाद भी बालू माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज एक सैकड़ा से अधिक छात्र-छात्राओं ने सोमवार की सुबह सात बजे पनवाड़ी-मसूदपुरा मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान बालू माफिया व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।



डीएम के आने और लिखित आश्वासन की मांग
सूचना पर एसडीएम कुलपहाड़ जीतेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष पनवाड़ी शशिकुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद भी छात्र-छात्राओं ने जाम नहीं खोला और डीएम के आने व लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही जाम खोलने की जिद पर अड़े रहे। इससे पांच घंटे बाद भी जाम नहीं खुल सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed