{"_id":"68ebda1f1428125fb108b7ab","slug":"students-danced-to-sunidhi-chauhan-s-songs-at-the-bollywood-night-at-the-conclusion-of-antaragni-at-iit-kanpur-2025-10-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आईआईटी में अंतराग्नि के समापन पर बॉलीवुड नाइट में सुनिधि चौहान के गीतों पर झूमे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आईआईटी में अंतराग्नि के समापन पर बॉलीवुड नाइट में सुनिधि चौहान के गीतों पर झूमे छात्र
Sun, 12 Oct 2025 10:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 12 Oct 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी में चल रहे अंतराग्नि का समापन बॉलीवुड सिंगर सुनिधि चौहान के सुरीले गीतों के साथ हुआ। सुनिधि के क्रेजी किया रे गाने पर आईआईटियंस क्रेजी हो गए। बॉलीवुड नाइट के साथ हुए चार दिवसीय कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने जमकर मस्ती की।
आईआईटी कानपुर का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव अंतराग्नि 2025 अपने चौथे और अंतिम दिन रचनात्मकता, जोश और रंगों के संगम के साथ संपन्न हुआ। चार दिनों तक चले इस महोत्सव ने कला, संगीत, नृत्य और बुद्धि की एक जीवंत यात्रा प्रस्तुत की। दिन की शुरुआत नुक्कड़ नाटक फाइनल्स से हुई जहां प्रतिभागियों ने सामाजिक मुद्दों पर सशक्त संदेश दिए।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर का वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव अंतराग्नि 2025 अपने चौथे और अंतिम दिन रचनात्मकता, जोश और रंगों के संगम के साथ संपन्न हुआ। चार दिनों तक चले इस महोत्सव ने कला, संगीत, नृत्य और बुद्धि की एक जीवंत यात्रा प्रस्तुत की। दिन की शुरुआत नुक्कड़ नाटक फाइनल्स से हुई जहां प्रतिभागियों ने सामाजिक मुद्दों पर सशक्त संदेश दिए।
विज्ञापन
सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि
- फोटो : अमर उजाला
अंतराग्नि आइडल और बैटल ऑफ आर्ट में प्रतिभाओं ने गायकी और चित्रकला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेला क्विज, दृष्टिकोण और संसदीय वाद-विवाद में प्रतिभागियों ने ज्ञान और तर्क की मिसाल पेश की। जिटरबग के मंच पर नृत्य की लय ने जोश भर दिया।
सांस्कृतिक महोत्सव अंतराग्नि
- फोटो : अमर उजाला
कलर रन में प्रतिभागी रंगों में नहाकर उत्सव की भावना को जी उठे। शाम को बॉलीवुड नाइट में लोकप्रिय गायिका सुनिधि चौहान ने ‘शीला की जवानी’, ‘धूम मचाले’ और ‘देसी गर्ल’ जैसे हिट गीतों सबको थिरकने पर मजबूर कर दिया।