फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student who came to bathe in Ganga drowned in Farrukhabad, divers are engaged in searching

Farrukhabad: गंगा नहाने आया छात्र डूबा, खोजने में जुटे हैं गोताखोर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 07 Mar 2023 06:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 07 Mar 2023 06:44 PM IST
सार

पांचाल घाट पर गंगा नहाते समय 12वीं का छात्र डूब गया। हादसे के बाद मची चीख-पुकार सुनकर पहुंचे गोताखोरों ने तलाश शुरू की है, लेकिन युवक का अब तक पता नहीं चला है।

विज्ञापन
Student who came to bathe in Ganga drowned in Farrukhabad, divers are engaged in searching
गंगा में डूबे युवक को तलाश करते गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में दोस्त के साथ गंगा स्नान करने आया छात्र डूब गया। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई, जिसके बाद पहुंचे गोताखोरों ने खोजबीन शुरू कर दी। देर शाम तक युवक का कुछ भी पता नहीं चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन

हरदोई के थाना पाली के गांव रमापुर गौरखेड़ा निवासी उमेश शर्मा का पुत्र राजन शर्मा (18) और गांव का ही विनीत कुशवाह कक्षा 12 में पढ़ते हैं। दोनों मंगलवार सुबह नौ बजे गंगा स्नान करने पांचाल घाट पहुंचे। विनीत ने पहले गंगा स्नान किया। इसके बाद राजन गंगा नहाने चला गया।
विज्ञापन

कुछ ही देर में गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा, तो विनीत ने शोरगुल मचा दिया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर गोताखोर पहुंचे। उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने भी पता लगाने का प्रयास किया, मगर देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed