Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   student was Died and his uncle and cousin were injured after being hit by a speeding tractor

Kanpur: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से नौवीं के छात्र की मौत, चाचा और चचेरा भाई घायल

Wed, 22 Oct 2025 05:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Oct 2025 05:47 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर थानाक्षेत्र के तिलसहरी मोड़ पर हादसा हुआ। हादसे में नौवीं के छात्र की मौत हो गई जबकि चाचा और चचेरा भाई घायल हो गए।

विज्ञापन
student was Died and his uncle and cousin were injured after being hit by a speeding tractor
अभिषेक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजपुर थानाक्षेत्र में दीपावली के दिन घरेलू सामान व पूजन सामग्री खरीदकर लौट रहे बाइक सवार चाचा और चचेरे भाइयों की उलटी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। जबकि चाचा और भतीजा घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी सरसौल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


महाराजपुर के ग्राम सुभौली निवासी चंद्रभान यादव किसान हैं। उनका इकलौता बेटा अभिषेक बाबा (18) विश्वनाथ इंटर कॉलेज से नौवीं का छात्र था। सोमवार देर शाम अभिषेक अपने चचेरे भाई राज और चाचा शैलेंद्र के साथ बाइक से दीपावली पूजन सामग्री और सब्जी खरीदने के लिए छतमरा जा रहे थे। खरीदारी कर वह लोग घर लौट रहे थे। बाइक चाचा शैलेंद्र चला रहे थे। तभी तिलसहरी की ओर से उलटी दिशा में आ रहे नशे में धुत ट्रैक्टर चालक से बाइक में टक्कर लग गई। किसी तरह चाचा शैलेंद्र ने कूदकर जान बचाई जबकि अभिषेक की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हाे गई। जबकि चाचा शैलेंद्र और चचेरा भाई राज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे देख जब तक राहगीर चालक को पकड़ते वह ट्रैक्टर छोड़ मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
Trending Videos

student was Died and his uncle and cousin were injured after being hit by a speeding tractor
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं
युवक की मां नीतू और बहन अंजली, आकांक्षा, खुशी और सिब्बो बिलख पड़ीं। महाराजपुर इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश में जा रही है। परिजनों ककी तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed