{"_id":"5cebc4ecbdec220773766da5","slug":"student-threaten-engineering-college-by-email-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग के छात्र ने आरडीएक्स से कॉलेज को उड़ाने की दी थी धमकी, अब पुलिस के सामने कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजीनियरिंग के छात्र ने आरडीएक्स से कॉलेज को उड़ाने की दी थी धमकी, अब पुलिस के सामने कही ये बात
Mon, 27 May 2019 04:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 27 May 2019 04:41 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के एक इंजीनियरिंग संस्थान को एक छात्र ने ईमेल के जरिए आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी। पुलिस ने कॉलेज को उड़ाने वाले छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है। इस दौरान जो बातें सामने आईं पुलिस भी हैरान हो गई।
रूमा स्थित केआइटी कालेज को उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी छात्र पुनीत कुमार शर्मा को महाराजपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से बीटेक करने के साथ ही बिहार सिवान के हबीबपुर निवासी पुनीत कुमार को निजी कंपनी में नौकरी मिल गई थी।
मनचाहा वेतन न मिलने से उसने कंपनी ज्वाइन नहीं की थी। कालेज के निदेशक डॉ. ब्रजेश वाष्णेय ने शनिवार को महाराजपुर थाने में पुनीत के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि 7 अप्रैल व 21 मई को छात्र ने ई-मेल के जरिए कॉलेज को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष मुकेश सोलंकी ने बताया कि रविवार दोपहर सरसौल रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी छात्र को गिरफ्तार करके थाने में उससे पूछताछ की गई। छात्र के परिजनों से पता चला है कि पुनीत ने पढ़ाई के लिये एजूकेशन लोन ले रखा है। अच्छी जॉब न मिलने से वह डिप्रेशन में है।