{"_id":"61099e388ebc3ec1bd4ea8b0","slug":"student-s-body-found-in-house-fear-of-murder-after-rape-akbarpur-news-knp64415656","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में मिला छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में मिला छात्रा का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
विज्ञापन
सरवनखेड़ा(कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में हाईस्कूल की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। उसके बाएं हाथ की कलाई की नश काटने की कोशिश की गई। दाएं हाथ के पास चाकू पड़ा मिला है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है।
छात्रा के पिता दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। वह पत्नी के साथ मिलकर चूड़ी फेरी लगाकर चूड़ी बेचते हैं। सोमवार शाम चूड़ी खरीदने वह पत्नी के साथ कानपुर गए थे। घर में 16 वर्षीय छात्रा के अलावा उसका सात वर्षीय भाई था। सुबह बहन का शव पड़ा देख उसने पड़ोसियों की इसकी जानकारी दी। फॉरेंसिक टीम लेकर प्रभारी निरीक्षक गजनेर गंगा प्रसाद यादव मौके पर पहुंचे। छानबीन के दौरान छात्रा के माता पिता भी कानपुर से आ गए। उन्होंने पहले तो बेटी के आत्महत्या करने की बात कही। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने पर परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई। साथ ही पैनल से पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से मांग की। इससे छात्रा के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बुधवार को डाक्टरों का पैनल गठित कर वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
ग्रामीणों में चर्चा रही कि हाथ की नश से मामूली खून आया है इससे मौत होना संभव नहीं है। लोगों ने भी हत्या की आशंका जताई। प्रभारी निरीक्षक गंगा सिंह ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या की सूचना दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
----