फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Student injured in teacher beating died in Saifai

Auraiya: शिक्षक की पिटाई से घायल छात्र निखिल की सैफई में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 26 Sep 2022 02:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Sep 2022 02:41 PM IST
सार

अछल्दा के बैशौली गांव निवासी राजू दोहरे का बेटा निखिल आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। आरोप है कि 13 सितंबर को सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अश्वनी सिंह ने टेस्ट लेने के नाम पर छात्र की पिटाई की थी, जिसके बाद छात्र की हालात खराब हो गई थी।

विज्ञापन
Student injured in teacher beating died in Saifai
मृतक छात्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में शिक्षक की पिटाई से घायल हुए कक्षा दस के छात्र की सोमवार सुबह सैफई में मौत हो गई। जानकारी पर एसपी व सीओ छात्र के कॉलेज व घर पहुंचे और मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस को कॉलेज में सोमवार को आरोपी शिक्षक अनुपस्थित मिला। एसपी ने मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं।
विज्ञापन


अछल्दा के बैशौली गांव निवासी राजू दोहरे का बेटा निखिल (15) आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा दस का छात्र था। वह 13 सितंबर को कॉलेज गया था। आरोप है कि सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अश्वनी सिंह ने टेस्ट लेने के नाम पर छात्र की पिटाई की। उसके बाद छात्र की हालात खराब हो गई। इससे कॉलेज में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन


कॉलेज का स्टाफ परिजनों को जानकारी देकर छात्र को सीएचसी अछल्दा ले गया था। छात्र की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे सैफई रेफर कर दिया था। जहां सोमवार सुबह करीब पांच बजे इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ दिया। सैफई थाने की पुलिस ने इटावा में शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर छात्र की मौत की जानकारी पर एसपी चारू निगम व सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह आदर्श इंटर कॉलेज पहुंचे। कॉलेज के प्रधानाचार्य, शिक्षकों समेत मौजूद स्टाफ से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद एसपी छात्र के घर पहुंचीं और मौजूद परिजनों, आसपास के लोगों व गमी में शामिल होने आए कुछ छात्रों से पूछताछ की। वहीं मामले की जांच के लिए एसपी ने तीन टीमें गठित की। परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने पहले इलाज का पूरा खर्चा देने की बात कही थी, लेकिन कुछ रुपये देने के बाद मना कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज की और धमकी दी थी।

एसपी चारू निगम ने बताया कि परिजनों ने शिक्षक पर छात्र की पिटाई करने व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। सोमवार को आरोपी शिक्षक कॉलेज में नहीं मिला है। दर्ज रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed