फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student dies in GSVM College, fell down from 4th floor due to duct collapse, police engaged in investigation

Kanpur: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में छात्रा की मौत, चौथी मंजिल से डक्ट धंसने से गिरी थी नीचे, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 13 Jun 2024 03:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 13 Jun 2024 03:01 PM IST
सार

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध परिस्थतियों में छत से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Student dies in GSVM College, fell down from 4th floor due to duct collapse, police engaged in investigation
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध परिस्थितियों में पांचवी मंजिल से गिरकर महिला डॉक्टर की मौत हो गई। मृतक छात्रा मूलरूप से बरेली की रहने वाली थी। उसने इसी साल एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और मेरठ मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप कर रही थी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मृतक डॉक्टर आर्य नगर में दो दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद बायो केमिस्ट्री लैब गई थी। इसी दौरान चौथी मंजिल से डक्ट धंसने से नीचे गिर गई। रात एक बजे हादसार हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी है।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल राम सेवक गौतत ने बताया कि केमिस्ट्री लैब की छत से गिरकर छात्रा की मौत हुई है। देर रात लड़की और दो लड़के छत पर पहुंचे थे। यहां अचानक छत की डक्ट ढह जाने से हादसा हो गया। दोनों लड़कों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल ईयर की पढ़ाई पूरी होने पर रखी गई थी पार्टी
मृतका दीक्षा तिवारी (26) बरेली की रहने वाली थी। 2024 सेशन में ही उसने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। दीक्षा कानपुर के स्वरूप नगर में किराये पर रहती थी। साथी डॉक्टरों के मुताबिक, बुधवार रात फाइनल ईयर की पढ़ाई पूरी होने की पार्टी रखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed