फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student dies after school gate collapses in Unnao, uproar by relatives and villagers

Unnao: स्कूल का गेट गिरने से छात्र की मौत, परिजनों और ग्रामीणों का हंगामा, प्रधानाचार्या की गिरफ्तारी की मांग

Fri, 26 Aug 2022 09:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 26 Aug 2022 09:06 PM IST
सार

उन्नाव में स्कूल का जर्जर गेट गिरने से छात्र की दबकर मौत हो गई। इस पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। प्रबंधक और प्रधानाचार्या की गिरफ्तारी की मांग भी हुई, जिस पर सीओ ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Student dies after school gate collapses in Unnao, uproar by relatives and villagers
प्रबंधक व प्रधानाचार्या की गिरफ्तारी के लिए संडीला चकलवंशी मार्ग पर जाम लगाए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में औरास क्षेत्र के निजी विद्यालय का गेट और पिलर गिरने से गुरुवार को मृत छात्र के पिता की तहरीर पर विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्या पर रिपोर्ट दर्ज हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर पहुंचे परिजनों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर संडीला-चकलवंशी मार्ग पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

सीओ ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन और हर संभव शासकीय मदद का आश्वासन देकर शांत कराया। इस दौरान डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। इनायतपुर बर्रा गांव निवासी ध्रुव कुमार के इकलौते बेटे नैतिक उर्फ रुद्र आदमपुर फैजुल्लानगर गांव के बाहर संचालित विद्या राजे एकेडमी स्कूल में कक्षा एक का छात्र था।

विज्ञापन

गुरुवार को छुट्टी के बाद वह मुख्य गेट से निकल रहा था। तभी पिलर जर्जर होने से वह गेट सहित उसी पर गिर गया था। इससे नैतिक की मौत हो गई थी। मृतक के पिता का आरोप है कि घटना के बाद विद्यालय प्रबंधक सुनील कुमार खड़े होकर देखते रहे। वह बच्चे को उठा लेते तो शायद वह बच जाता।

इससे नाराज पिता ने प्रबंधक व उनकी पत्नी प्रधानाचार्या शशिप्रभा के खिलाफ लापरवाही से बेटे की मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रबंधक व प्रधानाचार्या की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर संडीला-चकलवंशी मार्ग जाम कर दिया।

विज्ञापन

सीओ बांगरमऊ पंकज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। बाद में शव का खेत में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed