फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Student died in bike collision, three injured including teenager in other accident

Banda Accident: बाइक की टक्कर से छात्र की मौत, अन्य हादसे में किशोर समेत तीन घायल

Tue, 24 Jan 2023 07:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 24 Jan 2023 07:08 PM IST
सार

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
 

विज्ञापन
Student died in bike collision, three injured including teenager in other accident
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में घर के बाहर बैठे छात्र को बाइक ने टक्कर मार दी। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। कालिंजर थाना क्षेत्र के डहुरी गांव निवासी पंकज साहू (19) सोमवार की रात नौ बजे घर के दरवाजे बाहर बैठा था। तभी गांव के ही एक बाइक सवाह युवक ने छात्र को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

इस हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर नरैनी सीएचसी पहुंचे। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां देर रात मौत हो गई। पिता भगवानदीन साहू ने बताया कि वह सढ़ा इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नरेश प्रजापति ने बताया कि कक्षा नौ के छात्र को बाइक ने टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से किशोर समेत तीन घायल
वहीं, कालिंजर थाना क्षेत्र के दोहनी गांव निवासी पंकज (17) पुत्र भगवानदीन, राधिका (4) पुत्री अवधेश, विट्टी ढाई वर्ष पुत्री अवधेश रिश्तेदारों के यहां पड़मई गांव बोलेरो से गए थे। नरैनी थाना क्षेत्र में अतर्रा मुख्य मार्ग पर पड़मई के पास सड़क किनारे बोलेरो से उतर रहे थे।

तभी पीछे से आए एक बाइक सवार युवक ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं, हालत गंभीर होने से डॉ. दिनेश राजपूत ने पंकज और राधिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed