फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Student conspired to kidnap himself, recovered 50 thousand from family members, had taken many online loans

Kanpur: छात्र ने रची खुद के अपहरण की साजिश, परिवार वालों से वसूले 50 हजार, ले रखे थे ऑनलाइन लोन

Tue, 30 May 2023 11:20 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 May 2023 11:20 AM IST
सार

Kanpur Crime: लोन की रकम चुकाने के लिए छात्र ने खुद के अपहरण की साजिश ही रच डाली। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही छात्र को रामपुर से बरामद कर लिया। जांच में पता चला है कि छात्र ने कई ऑनलाइन लोन ले रखे थे।

विज्ञापन
Student conspired to kidnap himself, recovered 50 thousand from family members, had taken many online loans
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में काकादेव कोचिंग मंडी में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे छात्र ने लोन चुकाने के लिए अपने ही अपहरण की कहानी रच डाली। परिजनों को व्हाट्सएप कॉल कर 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी और पैसे मिलने पर खुद ही पुलिस के संपर्क में आ गया।

विज्ञापन

पुलिस ने उसे रामपुर से बरामद कर पूछताछ की तो कहानी सामने आई। पुलिस फिलहाल युवक से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। कन्नौज के ठठिया गांव निवासी रामसरन राठौर का बेटा सूरजभान काकादेव कोचिंग मंडी में रहकर सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

बीटेक कर चुका सूरजभान रविवार को एक प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए लखनऊ गया था। रामसरन को रविवार शाम को बेटे के फोन से व्हाट्सएप कॉल आई और सामने वाले ने बताया कि उनके बेटे का अपहरण हो गया है। रिहाई के लिए 50 हजार रुपये की फिरौती मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर किया
अपहरण करने वालों ने कहा कि फिरौती नहीं दी, तो तुम्हारे भाई की हत्या कर दी जाएगी। डरे हुए पिता ने रिश्तेदार से संपर्क किया और ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर दिया। इस बीच उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रावतपुर पुलिस ने अपहरण और फिरौती की एफआईआर दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू की।

सर्विलांस की मदद से हुआ बरामद
सर्विलांस की मदद से पुलिस ने छात्र को महज 24 घंटे के भीतर रामपुर से बरामद कर लिया है। इस दौरान उसकी लोकेशन मुरादाबाद, रामपुर, बरेली जैसे कई शहरों में मिली। युवक ने बताया कि वह लखनऊ में परीक्षा देने गया, जहां किसी ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और अपहरण कर लिया।

पुलिस गहराई से जांच में जुटी
हालांकि बाद में उसने लोन लेने की बात भी स्वीकार की, लेकिन अपहरण की बात को नकारता रहा। पुलिस अब कॉल डिटेल रिकार्ड को खंगाल कर असल कहानी सामने लाने में जुटी है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

ऑनलाइन एप्स से लिया था लोन
सूत्रों के अनुसार शुरुआती जांच में पता चला है कि उसने कई ऑनलाइन एप्स से छोटे-छोटे लोन ले लिए थे। लोन कंपनियां पैसा अदा करने का दबाव बना रही थीं, जिसके बाद उसे पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए खुद के अपहरण की कहानी रच डाली।

जांच पूरी होने पर सामने आएगी असलियत
एसीपी कल्याणपुर विकास पांडेय ने बताया कि अब तक की जांच में युवक ने कई बार बयान बदले हैं। इसके अलावा उसके ही खाते में रुपये मंगाने से अपहरण की कहानी ठोस नहीं लग रही। जांच की जा रही है, जल्द ही असली घटना सामने आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed