फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Student committed suicide by jumping in front of a train, was upset over failing in high school

Hamirpur: छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, हाईस्कूल में फेल होने पर था परेशान, पिता ने कही ये बात

Sun, 21 Apr 2024 12:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Apr 2024 12:54 PM IST
सार

Hamirpur News: पिता ने कहा कि फेल होने पर बेटे को इतना बड़ा कदम नहीं उठाना चाहिए था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Student committed suicide by jumping in front of a train, was upset over failing in high school
मृतक छात्र की फाइल फोटो और घटनास्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले के भरुआसुमेरपुर कस्बे में हाईस्कूल परीक्षा में फेल होने पर एक छात्र ने कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जसपुरा निवासी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका पुत्र शिवा जी  (17) गांव के विद्यालय मधुसूदन दास इंटर कॉलेज में 10वीं में पढ़ता था।

विज्ञापन

इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी। शनिवार को बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आया, तो यह फेल हो गया था। इस पर शनिवार की शाम करीब पांच बजे से घर से निकल आया था। परिजन उसे गांव में तलाश करते रहे। इधर छात्र शिवा जी ने कस्बे में आकर रात में ही किसी ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ट्रैक निरीक्षण के लिए रेलवे कर्मी कल्लू जा रहा था।

विज्ञापन

तभी उसे छात्र का शव युमना साउथ बैंक की ओर कस्बे के रेलवे स्टेशन से करीब दो किमी दूर मिला। उसने इसकी जानकारी स्टेशन प्रबंधक को दी। उन्होंने पुलिस को बताया, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्र की मौत की सूचना पुलिस ने उसके पिता को दी।

विज्ञापन

बेटे को इतना बड़ा कदम नहीं उठाना चाहिए था
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव देख कर रो पड़े। पिता ने बताया कि मृतक दो भाई दो बहनें है, जिसमें यह दूसरे नंबर का था। बताया कि पत्नी रेखा को तीन साल पहले देहांत हो चुका है। वहीं, बच्चों का पालन पोषण कर पढ़ा लिखा रहा है। कहा कि फेल होने पर बेटे को इतना बड़ा कदम नहीं उठाना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed