इन मांगों को लेकर पीएफ विभाग के कर्मचारी करेंगे हड़ताल
ऑल इंडिया ईपीएफ स्टाफ फेडरेशन के राष्ट्रीय सलाहकार राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के बाद सर्वसम्मति से आंदोलन का निर्णय किया गया है। कार्यसमिति की बैठक हाल में देहरादून में हुई थी।
इस दौरान केंद्रीय कार्यसमिति के चुनाव कराने पर भी सहमति बनी। तय हुआ कि 29 और 30 मार्च को हैदराबाद में चुनाव कराया जाएगा। इस दौरान आमसभा भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में कैडर पुनर्गठन का लाभ सभी कर्मचारियों-अफसरों को न मिलने पर रोष जताया गया। विभाग में बढ़ते काम और उसके अनुपात में कर्मचारी-अफ सरों के न होने पर भी रोष व्यक्त किया गया।