फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   strength of the alliance's on dream of mla

गठबंधन के दम पर विधायकी का ख्वाब!

Fri, 06 Jan 2017 11:18 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 06 Jan 2017 11:18 PM IST
सार

- कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों ने डाला लखनऊ-दिल्ली में डेरा
- दावेदारों का मानना, टिकट मिला तो सपा के समर्थन से जीत पक्की

विज्ञापन
strength of the alliance's on dream of mla
डेमो

विस्तार

सपा के साथ गठबंधन की संभावनाओं से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों में भी अंदरखाने खुशी की लहर है। उन्हें गठबंधन के सहारे चुनावी नैया पार लगने की आस है। इसके चलते शहर के दावेदारों ने समर्थकों के साथ लखनऊ और दिल्ली में डेरा डाल दिया है। कई तो इस बात के लिए भी राजी हैं कि उनकी सीट यदि गठबंधन में जा रही है तो कहीं और से ही टिकट मिल जाए।
विज्ञापन


सपा और कांग्रेस के अलग-अलग चुनाव लड़ने की स्थिति में ज्यादा नुकसान कांग्रेस को ही है। टिकट के दावेदार कांग्रेसियों का मानना है कि साथ लड़ने पर वोटों का बंटवारा रुकेगा। इससे बीते चुनाव में दो या तीन नंबर पर रहे प्रत्याशियों के जीतने की संभावना बढ़ जाएगी। इसके चलते प्रत्याशी अपनी परंपरागत सीट की बजाय कहीं से भी लड़ने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


यही वजह है कि गुलजार रहने वाले तिलक हॉल में इन दिनों सरगर्मी फिलहाल सीमित हैं। लखनऊ-दिल्ली गए दावेदार अपने-अपने पत्ते सेट करने में लग गए हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो दावेदारों की टेंशन गठबंधन के कारण बढ़ गए कंपीटीशन को लेकर ज्यादा है। ऐसे में हर किसी की कोशिश है कि यदि उनकी सीट गठबंधन की भेंट चढ़ जाए, तो भी टिकट बरकरार रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed