फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   story of two mother in hardoi

‘मां’ की ये अलग-अलग कहानियां सुनकर भर आईं सबकी आंखें

Wed, 12 Apr 2017 11:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 12 Apr 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
story of two mother in hardoi
हरदोई की दो माओं की कहानी

मां तेरी ममता का न ओर न छोर, कैसे तू अपने आंचल के टुकड़े को झाड़ियों में गई छोड़....मन में कुछ ऐसे ही प्रश्नों को लेकर हरदोई के रामजानकी मंदिर में मंगलवार शाम मिली बच्ची की मां के बारे में लोग कयास लगा ही रहे थे कि बुधवार को डीएम से लेकर एसपी कार्यालय तक एक मां अपने कलेजे के टुकड़े को खोजती दिखी। जिस अधिकारी से भी मिली वह हाथ जोड़कर यही विनती करते दिखी कि मेरे बेटे से मुझे मिलवा दो....। बहरहाल एक माता को कुमाता तो दूसरी मां को बेटे की खातिर बिलखते देख सभी के मुंह से एक ही बात निकली की कुछ तो कारण रहे होंगे ऐसे ही माता कुमाता नहीं बन जाती....

विज्ञापन


कोई तो समझो, एक साल से नाई मिलो मोरो बच्चा..
हरदोई के सांडी के ग्राम उल्लामऊ ककड़ी गांव निवासी सुनीता एक माह बाद एक बार फिर हाथों में अपने बेटे की फोटो लिए अधिकारियों की चौखट पर दर दर भटकते नजर आई। पहले उसने सिटी मजिस्ट्रेट के यहां जाकर अपना दुखड़ा सुनाया फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने बेटे को खोजने की फरियाद की। 
विज्ञापन

एसपी कार्यालय के बाहर पहुंची सुनीता पत्नी रामनरेश ने बताया कि उसका 25 वर्षीय बेटा अजयपाल एक साल पहले टड़ियावां स्थित अपने मामा के यहां गया था लेकिन न तो अपने मामा के यहां पहुंचा और न ही घर। तब से लेकर आज तक वह अपने बेटे को खोजती घूम रही है लेकिन आज तक उसकी कोई खोज खबर नहीं मिल सकी। उसने बताया कि वह जहां जा सकती थी वहां गई लेकिन कोई खोज खबर नहीं लगी। अगर किसी को उसके बेटे की खबर लग जाए तो वह 979236578 पर सूचना जरूर दे दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के आंचल से दूर गैरों की गोद में नन्ही परी लखनऊ रवाना
हैरान करने वाली बात है कि जहां एक नन्ही परी सिर्फ एक रात रूकी वहां के कर्मचारी और चिकित्सक बुधवार को उसको विदा करते समय अपने आंसू न रोक सके उस मां पर क्या गुजरी होगी कि जिस मां ने नौ माह अपनी कोख में बच्ची को रख झाड़ियों में उसे फेंक दिया। बहरहाल नन्ही परी को बाल गृह शिशु लखनऊ की टीम को भेज दिया गया। नन्ही बच्ची की रात भर सेवा जिले के चाइल्ड लाइन के पदाधिकारियों ने की। हरदोई के श्री राम जानकी मंदिर में मिली बच्ची को चाइल्ड लाइन के पदाधिकारी पहले महिला चिकित्सालय ले आए और उसको वहां पर रखकर रात भर चिकित्सकों के साथ सेवा की। केंद्र समन्वयक प्रतिमा सक्सेना ने बताया कि बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत करने के बाद उनकी अनुमति मिली तो फिर बाल गृह शिशु प्राग नारायण रोड लखनऊ उसे भेज दिया गया। समिति अध्यक्ष शिशिर गौतम व गिरीश द्विवेदी रात में ही बच्ची का हाल लेने चिकित्सालय पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि बच्ची को लखनऊ से आई टीम के  साथ भेज दिया गया। इस दौरान जब वह यहां से गई तो रात में उसको देखने वाली चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों तक की आंखों में आंसू आ गए। अक्षय प्रताप, सरिता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed