फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Story after story is a collection of social messages

Kanpur News: सामाजिक संदेश देने वाली है कहानी दर कहानी का संग्रह

Mon, 22 Sep 2025 02:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Story after story is a collection of social messages
खलासी लाइन ​स्थित शास्त्री भवन में डा. सुजाता वर्मा स्मृति समिति द्वारा आयोजित लोकार्पण एंव काव - फोटो : संवाद
कानपुर। छात्रा जो कक्षा में बाकी बच्चों के साथ पढ़ती, खेलती और खाती है लेकिन जब अन्य बच्चों को पता चलता है कि वह दलित है तो बाकी बच्चे उससे किनारा कर लेते हैं। उसकी पीड़ा जब बच्चों को दिखी तो उन्होंने इस कुरीति को खत्म कर उसे साथ जोड़ लिया। यह कहानी समाज को आईना दिखाने वाली है। ऐसी ही कई कहानियां कहानी दर कहानी में हैं जिसका विमोचन रविवार को डॉ. सुजाता वर्मा स्मृति समिति की ओर से आयोजित राष्ट्रीय हिंदी कथा लेखन पुस्तक विमोचन, प्रतिभा सम्मान व काव्य गोष्ठी में किया गया।
विज्ञापन




खलासी लाइन स्थित शास्त्री भवन में मुख्य अतिथि कवि डॉ. उर्वशी अग्रवाल, शुभ्रो सेन, जीपी वर्मा, डॉ. सुरेश अवस्थी, कमल मुसद्दी ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद 16 युवा कहानीकारों की कहानी संग्रह कहानी दर कहानी पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक में समाज को संदेश देने वाली कई कहानियां शामिल हैं। इनके लेखक फौजिया इकबाल, मैत्रीय बैनर्जी, पूजा पाराशर, शालिनी तिवारी, विभा पाठक, मोहिनी तिवारी, अंकिता श्रीवास्तव, निहारिका कुंवर, मृदुला श्रीवास्तव, आर्यवश महाजन, आयशा जमाल आदि को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हिन्दी भाषा मानव मन की भावनाओं और अनुभूतियों को व्यक्त करने में बहुत सशक्त हैं। यही कारण है की हिन्दी साहित्य बहुत समृद्ध है।
विज्ञापन

इसके बाद व्यंग्यकार श्रवण शुक्ला, हास्य कवि दिलीप दुबे, कवयित्री अंकिता शुक्ला, डॉ. शोभा सिंह, वीणा उदय, वरिष्ठ गीतकार लोकेश शुक्ला ने कव्य पाठ किया। लोकेश शुक्ल को उनकी रचनाधर्मिता के लिए सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. वीणा उदय व प्रिया वर्मा ने किया। समिति की डॉ. प्रीति पांडेय ने स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन दिया। यहां पर अध्यक्ष सरन पी वर्मा, कुसुम यादव, केके बाजपेई, पंकज बाजपेई, समरेश सचदेवा, रेवा सचदेवा, कीर्ति रमन सचदेवा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed