मां ने मन्नत पूरी होने पर रखा था ‘मथुरा’ नाम, BJP MLA मथुरा प्रसाद ने मथुरा में ली अंतिम सांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान ने उनकी सुनीं और उनके तीसरे बेटे का जन्म हुआ। उन्होंने जिसका नाम मथुरा रखा, जिसे बाद मथुरा प्रसाद पाल के नाम से जाना गया। मुंडन संस्कार भी मथुरा में जाकर धूमधाम से कराया था। जब कभी समय मिलता वह मथुरा दर्शन को जाते थे। इसे संयोग ही कहेंगे कि उन्हें इलाज के लिए जब गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल ले जा रहे थे तो मथुरा के पास अचानक उनकी तबियत और बिगड़ गई। पिता की हालत देख बेटों ने मथुरा के अस्पताल ले जाने की सोच रहे थे कि उनकी सांसें थम गईं।
सीएम योगी ने दुखी परिवार को बंधाया ढांढस
कानपुर देहात सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान भाजपा विधायक मथुरा प्रसाद पाल (71) का लंबी बीमारी के बाद शुक्रवार की देर रात निधन हो गया था। शनिवार को उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव मैदू ताहरपुर गांव लाया गया। जहां दोपहर बाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर दुखी परिवार को ढांढस बंधाया।
अकबरपुर तहसील क्षेत्र के गांव मैदू ताहरपुर निवासी मथुरा प्रसाद पाल सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक थे। वह लंबे समय से गले व सीने के संक्रमण से परेशान थे। एक माह में उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी। तीन दिन पहले उन्हें कानपुर के कुलवंती अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार शाम अचानक हालत बिगड़ने पर बेटे इंदर पाल और महिपाल उन्हें एंबुलेंस से मेदांता हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे। मथुरा के पास पहुंचते ही उनकी सांसें थम गईं। परिजन उनका शव लेकर पैतृक आवास पहुंचे, जहां अंतिम दर्शनों को जनसैलाब उमड़ पड़ा।