फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stopped the increment of principal and assistant teacher absent from the booth

बूथ से नदारद प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकी

Fri, 04 Feb 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Stopped the increment of principal and assistant teacher absent from the booth
कानपुर देहात/रसूलाबाद। लालगांव बूथ पर प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षक के नदारद रहने पर बीएसए ने दोनों की दो-दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी है। इसके साथ ही सात दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

बूथ बनाए गए विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व शिक्षकों को मौजूद रहने के निर्देश बीएसए ने दिए हैं। वहीं गुरुवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे सुपरवाइजर सुजीत कुमार प्राथमिक विद्यालय लाल गांव पहुंचे तो विद्यालय बंद मिला।
विज्ञापन

सुपरवाइजर की रिपोर्ट पर बीईओ अनूप कुमार सिंह ने प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सिंह व सहायक शिक्षक कविता राजपूत के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति बीएसए से की थी। डीएम व एसडीएम को भी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि प्रधानाध्यापक व सहायक शिक्षक की दो-दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी गई है। इसके साथ ही दोनों से सात दिन के अंदर विद्यालय से अनुपस्थित रहने का स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed