{"_id":"5f3ec8646350191a757e425b","slug":"stoned-on-police-team-during-land-marking-inspector-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: भूमि चिह्नांकन के दौरान पुलिस टीम पर पथराव, दरोगा घायल, बाल-बाल बची राजस्व टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: भूमि चिह्नांकन के दौरान पुलिस टीम पर पथराव, दरोगा घायल, बाल-बाल बची राजस्व टीम
Fri, 21 Aug 2020 12:34 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 21 Aug 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मी़डिया
उन्नाव जिले में बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम सांझामऊ में सामुदायिक शौचालय के लिए भूमि चिह्नित करने राजस्व टीम के साथ गई पुलिस पर अवैध कब्जेदारों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में एक दरोगा व ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मां-बेटी समेत छह पर रिपोर्ट दर्ज कर चार को हिरासत में लिया है। अन्य की गिरफ्तारी के पुलिस प्रयास कर रही है। बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम सांझामऊ में सामुदायिक शौचालय के लिए भूमि प्रस्तावित की गई थी।
लेखपाल के प्रयास से भूमि से अवैध कब्जा न हटाये जाने पर तहसील की राजस्व टीम नायब तहसीलदार सुदीप तिवारी के नेतृत्व में मौके पर पंहुची। लेखपाल जयबहादुर व बिहार थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रस्तावित भूमि की निशानदेही कर जेसीबी मशीन से उसकी सफाई शुरू की गई।
विज्ञापन
इसी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा किए रामनरेश लोधी के बेटे मां-बहन व साथियों के साथ वहां पहुंचे और जेसीबी मशीन पर पथराव कर दिया। माहौल बिगड़ता देख दौड़ी पुलिस पर भी हमलावरों ने पथराव कर दिया। हमले में दरोगा राजीव यादव (38) व सांझामऊ गांव निवासी दीपक कुमार (25) पुत्र राम स्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर बिहार के अलावा बारासगवर व बीघापुर थाने का पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने घटनास्थल से हमलावरों में चार को हिरासत में ले लिया, अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घायल दरोगा को स्वास्थ्य केंद्र पाटन व ग्रामीण दीपक को सीएचसी पाटन में भर्ती कराया गया है।
एसओ बिहार संतोष पथराव में घायल दरोगा राजीव यादव की तहरीर पर हमलावरों में उमेश कुमार, संदीप कुमार, रंजीत कुमार पुत्र रामनरेश, रामदुलारी पत्नी रामनरेश, अर्चना पुत्री रामनेश व अशोक पुत्र रामआधार के विरुद्ध जानलेवा हमले की कोशिश, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मां-बेटी समेत चार को हिरासत में लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।