{"_id":"5ff0ad539244ab6c6b76c6ca","slug":"stone-pelting-on-police-team-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बिकरू कांड से नहीं ली सीख, हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश देने गई पुलिस का घेराव, पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बिकरू कांड से नहीं ली सीख, हिस्ट्रीशीटर के घर दबिश देने गई पुलिस का घेराव, पथराव
Sat, 02 Jan 2021 11:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
कानपुर में कर्नलगंज थाना क्षेत्र में गम्मू खां के हाते में डी 80 गैंग के सरगना रेहान उर्फ गुड्डू को पकड़ने गई बेकनगंज पुलिस को भीड़ ने घेर लिया। कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। कुछ ही देर में कर्नलगंज समेत अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
भीड़ को शांत कराया। हालांकि तब तक रेहान फरार हो चुका था। बिकरू कांड से भी पुलिस ने सीख नहीं ली। यही वजह है कि आधी अधूरी तैयारी के साथ पुलिस ने दबिश दी। बड़ी घटना बाल-बाल बच गई। चोरी के एक मामले में बेकनगंज पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रेहान को पकड़ने के लिए शनिवार को गम्मू खां हाते में दबिश दी।
इसकी जानकारी कर्नलगंज पुलिस को नहीं दी। पुलिस के पहुंचते ही इकट्ठा हुई भीड़ में अधिकतर महिलाएं थीं। पुलिसकर्मियों का घेराव कर हंगामा करने लगीं। इस बीच पुलिस पर पत्थर फेंके जाने लगे। इसकी सूचना पुलिस अफसरों को दी गई।
विज्ञापन
सही समय पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया, जिससे भीड़ शांत हुई। रेहान भीड़ का फायदा उठाकर भाग गया। सीओ कर्नलगंज दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पथराव की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस बल को भेजा गया था। मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।