फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Stone pelting on Maha Kumbh special train passengers were angry when the doors of the bogies were not opened

Mahoba: महाकुंभ स्पेशल ट्रेन पर पथराव…खिड़की-दरवाजे टूटे, बोगियों का दरवाजा न खोलने पर भड़के थे यात्री

Tue, 28 Jan 2025 01:23 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Jan 2025 01:23 PM IST
सार

Mahoba News: उत्तर-मध्य रेलवे झांसी के पीआरओ मनोज कुमार का कहना है कि अंदर से गेट बंद होने पर यात्रियों ने हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को शांत कराकर ट्रेन रवाना की। प्रयागराज की सुगम यात्रा के लिए विशेष ट्रेनें चलाईं जा रही हैं। यात्रियों को सहयोग करना चाहिए।

विज्ञापन
Stone pelting on Maha Kumbh special train passengers were angry when the doors of the bogies were not opened
वीडियो ग्रैब - फोटो : amar ujala

विस्तार

महोबा जिले में झांसी से प्रयागराज जा रही महाकुंभ स्पेशल ट्रेन के हरपालपुर रेलवे स्टेशन पर रुकते ही बवाल हो गया। बोगियों के दरवाजे न खुलने से भड़के यात्रियों ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। हजारों की संख्या में प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्री जब ट्रेन में अंदर नहीं घुस सके, तो जमकर तोड़फोड़ की। इससे बोगियों के खिड़की व दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रेन में तोड़फोड़ का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

इसमें कुछ लोग खिड़कियों को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। हंगामे और तोड़फोड़ के चलते एक घंटे ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। यह विशेष ट्रेन प्रयागराज में महाकुंभ के लिए चलाई जा रही है, जिसमें देशभर से श्रद्धालु आ रहे हैं। देर रात करीब दो बजे रेलवे स्टेशन झांसी से चलकर यह मेला स्पेशल ट्रेन महोबा जिले की सीमा से एक स्टेशन पहले हरपालपुर में रुकी। स्टेशन में ट्रेन में सवार होने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहले से खड़े थे।

विज्ञापन

बोगियों की खिड़की व दरवाजे क्षतिग्रस्त
जब उन्होंने ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की, तो उन्हें दरवाजे बंद मिले। आक्रोशित यात्री उग्र हो गए और डिब्बों पर पथराव शुरू कर दिया। उन्होंने ट्रेन के दरवाजों की खिड़कियां भी तोड़ दीं, इससे अंदर बैठे यात्रियों में दहशत फैल गई। कई बोगियों की खिड़की व दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि ट्रेन पहले से सवार थी। बोगियों में बैठे यात्रियों ने पैर रखने की भी जगह न होने पर दरवाजे बंद कर लिए थे। प्रयागराज जाने वाले लोग जब बोगी में नहीं चढ़ सके, तो उन्होंने तोड़फोड़ की।

आक्रोशित लोगों को शांत कराकर ट्रेन रवाना की गई
सूचना मिलते ही जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और भीड़ को नियंत्रित करते हुए शांत कराया। तब एक घंटे बाद ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। हरपालपुर थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा का कहना कि आक्रोशित लोगों को शांत कराकर ट्रेन रवाना की गई। पथराव करने वाले लोगों को चिंहित किया जा रहा है। उधर, उत्तर-मध्य रेलवे झांसी के पीआरओ मनोज कुमार का कहना है कि अंदर से गेट बंद होने पर यात्रियों ने हंगामा किया। पुलिस ने लोगों को शांत कराकर ट्रेन रवाना की।

विज्ञापन

कुछ यात्रियों को आईं मामूली चोटें
एक वीडियो में एक यात्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ट्रेन कल रात झांसी स्टेशन से प्रयागराज के लिए रवाना हुई। ट्रेन हरपालपुर पहुंची और हमला हो गया। लोगों ने ट्रेन को क्षतिग्रस्त कर दिया और अंदर पत्थर फेंके। उन्होंने यात्रियों को मारने की कोशिश की। यहां महिलाएं व बच्चे हैं, जो डरे हुए हैं। कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed