फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stolen in farmer house in Kanpur dehat

फौजी के घर की दीवार काटकर लाखों की चोरी, गांव के बाहर खेतों में पड़ा मिला बक्सा और सामान

Sun, 08 Sep 2019 11:18 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 08 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
stolen in farmer house in Kanpur dehat
चोरी के बाद खेत में पड़ा बक्सा - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के घाटमपुर में पुलिस चौकी साढ़ के असवानगर गांव में एक मकान की पिछली दीवार काटकर घुसे चोर जेवर-नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान पार कर ले गए। रविवार सुबह घरवालों को घटना की जानकारी हुई। मकान से चोरी गया बक्सा और अन्य सामान गांव के बाहर खेत में बिखरा पड़ा मिला। हालांकि पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट नहीं लिखी है। 
विज्ञापन


गांव निवासी रामशंकर यादव संपन्न किसान है। उसके तीन बेटे हैं इनमें दो बेटे अनिल और सुनील सेना में जवान हैं। रामशंकर ने बताया कि सुनील छुट्टी पर घर आया हुआ है। शनिवार की देरशाम खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य मकान की छत पर सोने चले गए। रामशंकर घर के बाहर मवेशियों के पास सो रहे थे।
विज्ञापन

 

देररात मौका देखकर चोर घर के पिछवाड़े की दीवार काटकर अंदर दाखिल हुए। बहू के कमरे का ताला तोड़ने के बाद वहां रखी अलमारी बक्सा खंगाला और जेवर-नगदी पार कर दिए। लोहे का बक्सा उठाने के बाद मुख्य गेट खोलकर निकल गए। बताया कि चोर करीब पांच लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 44 हजार रुपये नगद उठा ले गए हैं।

गृहस्वामी की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया लेकिन, अभी चोरों का कोई सुराग पता नहीं चला है। रामशंकर ने बताया कि उसने पुलिस में घटना की तहरीर दे दी है। लेकिन, अभी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 

कहीं राइफल की तलाश में तो नहीं थे चोर 
भीतरगांव। असवानगर गांव निवासी रामशंकर यादव ने बताया कि उसका छोटा भाई भूरा यादव उसी मकान के दूसरे हिस्से में रहता है। बताया कि भूरा के नाम लाइसेंसी राइफल है। बताया कि कहीं चोर राइफल की तलाश में नहीं आए थे। जिस बक्से को चोर उठाकर ले गए उसको ले जाने में कम से कम चार लोग रहे होंगे। घटना के लिए घुसे चोरों ने वहां पर जल रहे बल्ब को एक ओर खोलकर फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed