फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   STF caught four smugglers with 745 turtles, all the turtles of Sundari species were planned to be taken to Kol

UP: STF ने 745 कछुओं के साथ चार तस्करों को पकड़ा, सुंदरी प्रजाति के सभी कछुए, कोलकाता ले जाने की थी योजना

Sat, 27 Jan 2024 12:55 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 27 Jan 2024 12:55 PM IST
सार

Etawah News: एसटीएफ ने मैनपुरी सीमा पर चेकिंग के दौरान लोडर में 745 कछुए बरामद किए हैं। साथ ही, चार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। कछुओं को 26 जनवरी को कोलकाता ले जाने की योजना थी। सभी के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
STF caught four smugglers with 745 turtles, all the turtles of Sundari species were planned to be taken to Kol
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इटावा जिले में एसटीएफ और वन विभाग की संयुक्त टीम ने चार कछुआ तस्कर को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने सैफई-मैनपुरी सीमा पर लोडर में भरे 745 कछुए बरामद किए। यह कछुए मैनपुरी से कई स्थानों पर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे।

विज्ञापन

डीएफओ अतुलकांत शुक्ला ने बताया कि 25 जनवरी की रात सैफई थाना क्षेत्र में मैनपुरी सीमा पर वैदपुरा मार्ग पर वन्य जीवों की तस्करी की सूचना मिलने पर एसटीएफ व वन विभाग वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मैनपुरी की तरफ से एक लोडर आता दिखाई दिया।।

विज्ञापन

एसटीएफ ने रुकने का इशारा किया, तो लोडर तेजी से इटावा की तरफ भगा दिया। एसटीएफ ने पीछा करके लोडर को रुकवाया। लोडर को चेक किया गया, तो उसमें 22 बोरी में भरे 745 कुछए बरामद हुए। यह सभी कछुए सुंदरी प्रजाति के हैं। लोडर में सवार चार लोगों को हिरासत में लिया गया।

विज्ञापन

तस्कर मैनपुरी से इटावा की तरफ आ रहे थे
उन्होंने अपना नाम गोविंद कंजर निवासी गिहार कॉलोनी करहल जिला मैनपुरी, गोपी कंजर निवासी गिहार काॅलोनी करहल जिला मैनपुरी, विक्की कंजर निवासी गिहार कॉलोनी थाना भरथना व नील तिवारी निवासी नगला कले थाना बकेबर बताया। तस्कर करहल जिले के मैनपुरी से इटावा की तरफ आ रहे थे।

विज्ञापन

मलेशिया व सिंगापुर भी की जाती है तस्करी
कछुओं को 26 जनवरी को कोलकाता ले जाने की योजना थी। सभी के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएफओ ने बताया कि इन कछुआ की तस्करी पश्चिम बंगाल के जरिए मलेशिया व सिंगापुर भी की जाती है। कछुओं का प्रयोग पौरूष शक्ति को बढ़ाने और होटल में खाने में प्रयोग करने के लिए किया जाता है। पश्चिम बंगाल में इनकी अधिक मांग है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed