{"_id":"5f4cb706bf431d427e2233e4","slug":"stf-also-arrested-the-last-named-ramu-vajpayee-in-bikeru-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड में आखिरी नामजद रामू वाजपेई को भी एसटीएफ ने दबोचा, 50 हजार का था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड में आखिरी नामजद रामू वाजपेई को भी एसटीएफ ने दबोचा, 50 हजार का था इनाम
Mon, 31 Aug 2020 02:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 31 Aug 2020 02:13 PM IST
विज्ञापन
रामू वाजपेई, बिकरू गांव में घटना स्थल
- फोटो : amar ujala
कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में आखिरी नामजद बदमाश रामू वाजपेई को यूपी एसटीएफ ने बिकरू जाने वाली रोड से गिरफ्तार किया है। रामू के सिर पर पचास हजार का इनाम था। घटना के बाद से लगभग दो महीना से वो फरार चल रहा था। 50 हजार के इनामी रामू के पास से पुलिस ने बिकरू कांड में प्रयुक्त राइफल के साथ बड़ी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए हैं।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि दो जुलाई की रात को बिकरू गांव में विकास दुबे के घर दबिश देने पहुंची पुलिस की टीम पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने हमला कर दिया था। जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। यूपी एसटीएफ ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विकास दुबे सहित उसके पांच साथियों को मुठभेड़ में मार गिराया था।
अभी तक पुलिस इस मामले में 26 से अधिक लोगों को जेल भेज चुकी है। विकास के सात साथी सरेंडर कर चुके हैं। वहीं इस घटना में शामिल कुछ बदमाश अभी तक फरार चल रहे हैं। जिन्हें ढूंढने के लिए यूपी एसटीएफ की कई टीमें लगी हुई हैं।