{"_id":"59be0d054f1c1b20688b5026","slug":"step-fateher-in-law-raped-widowed-daughter-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचिया ससुर ने बनाया विधवा बहू को अपनी हवस का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचिया ससुर ने बनाया विधवा बहू को अपनी हवस का शिकार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विधवा बहू ने अपने ही चचेरे ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है । बहू घर से खेत को जा रही थी, खेत में पहले से ही घात लगाए बैठे चचिया ससुर ने महिला को खेत में खींच लिया। इसके बाद उसने रिश्तों की अस्मिता को तार-तार कर दिया।
उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा ने चचेरे ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। विधवा की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला मंगलवार को मक्के की फसल देखने गई थी। यहां पहले से महिला का चचिया ससुर मौजूद था। चचिया ससुर महिला को खेत में खींच ले गया। उसने महिला से दुष्कर्म किया। महिला के मुताबिक दुष्कर्म के बाद चचेरे ससुर ने चार दिनों तक घर में बंधक बनाकर रखा।
विज्ञापन
आरोपी के घर वालों ने भी इसमें सहयोग किया। आरोपी महिला को धमकाता रहा। शनिवार को वह मौका पाकर घर से भाग निकली। इसके बाद कोतवाली पहुंची। यहां महिला ने पुलिस को पूरा मामला बताया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चचिया ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।