फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Statements against each other by public representatives is indiscipline: Bhupendra Chaudhary

जनप्रतिनिधियों की एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी अनुशासनहीनता : भूपेंद्र चौधरी

Sat, 06 Sep 2025 02:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Statements against each other by public representatives is indiscipline: Bhupendra Chaudhary
शहर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी। - फोटो : संवाद
कानपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को अनुशासित रहकर संगठन में काम करने के लिए चेताया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने पिछले दिनों कानपुर देहात में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की ओर से की गई बयानबाजी और विरोध प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने इसे अनुशासनहीनता बताया।
विज्ञापन



कहा कि जो प्रदेश सरकार के प्रतिनिधि हैं उन्हें तो अपनी बात सरकार और पार्टी फोरम पर रखना ही चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन इस पूरे प्रकरण को लेकर काफी गंभीर है। ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया जा चुका है। इन सभी के जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसी तरह उन्होंने दो दिन पहले बाराबंकी में एबीवीपी से जुड़े छात्रों पर किए गए लाठी चार्ज की घटना पर भी दुख जताया। कहा कि यह बहुत दुखद है। इसकी गंभीरता से जांच चल रही है। जो भी लोग इसमें दोषी पाए जाते हैं उन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संगठन विस्तार पर कहा कि राष्ट्रीय से लेकर जिलास्तर तक संगठन का नए सिरे से गठन होना है। काफी कुछ काम हो चुका है। जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगा। कहा कि यह कार्य पहले हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed