{"_id":"619946e1d43b5876597bdad9","slug":"state-president-swatantra-dev-asked-how-many-meetings-were-held-at-the-booth-in-charge-silent","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पूछा- बूथ पर कितनी बैठकें हुईं, प्रभारी खामोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पूछा- बूथ पर कितनी बैठकें हुईं, प्रभारी खामोश
Sun, 21 Nov 2021 12:35 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:35 AM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शहर के सिंधी समाज के प्रमुख व्यक्तियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान उन्होंने 2022 के चुनाव के संबंध में भी चर्चा की।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के उत्तर, दक्षिण, ग्रामीण, कानपुर देहात और फतेहपुर के जिलों की विधानसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक शनिवार को शास्त्री नगर स्थित सिंधी कॉलोनी में हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समिति से जुड़े पदाधिकारियों की क्लास लगाई।
उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ पर होने वाली बैठकों का ब्योरा मांगा तो ज्यादातर चुप्पी साध गए। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ पर हर 15 दिनों में लगातार बैठक होनी है। इसमें किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने जिला और विधानसभा प्रभारियों से कहा कि सभी अपने-अपने क्षेत्र में नियमित प्रवास करें।
कार्यकर्ताओं के साथ जनता से जुड़े मुद्दों पर संपर्क संवाद भी करते रहें। उन्होंने बताया कि मतदाता बनाओ अभियान के तहत 21 और 27 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाना है। इसमें सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन
कहा कि 18 वर्ष की आयु के सभी युवाओं का मतदाता पहचान पत्र बनवाएं। बैठक की अध्यक्षता कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह एवं संचालन पूनम द्विवेदी ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे, रामकिशोर साहू, महानगर उत्तर अध्यक्ष सुनील बजाज, दक्षिण अध्यक्ष डॉ. वीना आर्या, नगर ग्रामीण अध्यक्ष कृष्णमुरारी शुक्ला, अविनाश सिंह चौहान, आशीष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
सिंधी समाज के बीच राह-चाह जानी
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शहर के सिंधी समाज के प्रमुख व्यक्तियों से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान उन्होंने 2022 के चुनाव के संबंध में भी चर्चा की। इस अवसर पर रवि बदनानी, आनंद राजपाल, पहलाज राय पमनानी, घनश्याम छाबड़ा, चंद्रपाल सिलवानी, इंद्रजीत आहूजा, आनंदराज पाल, सीताराम खत्री, जसवंत सिंह, लक्ष्मण दास रूपानी सहित अनेक लोग शामिल रहे।