फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   State President  Ajay Rai said Candidate will make a winning and durable face, know what he said

एक सीट...सौ अफसाने, अब किसकी मानें: अजय राय बोले- जिताऊ और टिकाऊ चेहरे को बनाएंगे प्रत्याशी, जानें क्या कहा

Wed, 18 Oct 2023 12:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Oct 2023 12:14 PM IST
सार

Kanpur News: प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि कांग्रेस संगठन स्तर पर तेजी से मजबूत हो रही है। उनका कहना है कि अभी जहां-जहां भी विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, वहां पर कांग्रेस काफी अच्छी स्थिति है। चुनाव परिणाम के बाद यूपी में भी कांग्रेस को लेकर माहौल बदलेगा।

विज्ञापन
State President  Ajay Rai said Candidate will make a winning and durable face, know what he said
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में जिस तरह की खबर छनकर आ रही है। उससे उत्तर प्रदेश के कांग्रेसी काफी उत्साहित हैं। यही वजह है कि आगामी लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है दावेदारों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।

विज्ञापन

मंगलवार को जब पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय संगठन की मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक करने आए तो आश्चर्य में पड़ गए कि किस दावेदार पर नजर टिकाएं। विपक्षी दलों के गठबंधन को देखते हुए इस बार यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच सीटों का बंटवारा होना है।
विज्ञापन

इस बंटवारे के तहत कानपुर महानगर की सीट को कांग्रेस के खाते में माना जा रहा है। इसी वजह से कांग्रेस में दावेदारों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। प्रदेश अध्यक्ष के आने पर उनका स्वागत करने के लिए भी एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगी रही। किसी ने अध्यक्ष को तलवार भेंट की तो किसी ने परशुराम का फरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर लोकसभा सीट लंबे समय तक कांग्रेस के पास रही है
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि कांग्रेस संगठन स्तर पर तेजी से मजबूत हो रही है। उनका कहना है कि अभी जहां-जहां भी विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, वहां पर कांग्रेस काफी अच्छी स्थिति है। चुनाव परिणाम के बाद यूपी में भी कांग्रेस को लेकर माहौल बदलेगा। कहा कि कानपुर लोकसभा सीट लंबे समय तक कांग्रेस के पास रही है।

कानपुर सीट से जिताऊ और टिकाऊ चेहरे को उतारा जाएगा
हम फिर से उसी दिशा की तरफ बढ़ रहे हैं। बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने पूरे बुंदेलखंड जोन के पार्टी संगठन की अब तक छह बार समीक्षा कर चुके हैं। बताया कि कानपुर सीट से जिताऊ और टिकाऊ चेहरे को लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के रूप में उतारा जाएगा।

पदाधिकारियों ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
महाराष्ट्र मंडल खलासी लाइन के ऑडिटोरियम में हुई बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की भीड़ रही। इसमें प्रमुख रूप में तीनों जिलाध्यक्ष नौशाद आलम, अमित पांडेय, हरिकिशन भारती के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ब्रजलाल खाबरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन आदि ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

तपेश्वरी, जंगली देवी का किया दर्शन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने नवरात्र पर तपेश्वरी देवी और जंगली देवी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कई संगठनों के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। इस बीच वह पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल से मिलने उनके लालबंग्ला स्थित आवास पर भी गए। श्रीप्रकाश के स्वास्थ्य का हालचाल भी लिया।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ महानगर पहुंचे अजय कपूर
पूर्व विधायक अजय कपूर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को महानगर लाने के लिए चौडगरा पहुंच गए थे। वहां पर उनका स्वागत करने के बाद शहर तक आए लेकिन पार्टी की बैठक में हिस्सा नहीं लिया। अजय कपूर ने बताया कि उन्हें दिल्ली में पार्टी की बैठक में जाना था, इस वजह से वह यहां मौजूद नहीं रह पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed