फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   State level volleyball competition begins, tough competition between different teams on the first day

Chitrakoot: राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू, पहले दिन अलग-अलग टीमों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

Thu, 24 Oct 2024 12:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Oct 2024 12:32 PM IST
सार

Chitrakoot News: राज्य स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुभारंभ हुआ। पहले दिन अलग-अलग शहरों की टीमों में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला।

विज्ञापन
State level volleyball competition begins, tough competition between different teams on the first day
राज्य स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में राज्य स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को डीएम शिवशरप्पा जीएन ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ के सचिव सुनील कुमार तिवारी मौजूद रहे। पहले दिन झांसी-आगरा के बीच हुए मैच में 25-14, 25-21 से आगरा की टीम जीती।

विज्ञापन

देवीपाटन गोंडा वर्सेज मीरजापुर के बीच हुए मैच में 25-9, 25-6 से मीरजापुर की टीम जीती। कानपुर वर्सेज मेरठ के बीच हुए मुकाबले में 25-22, 25-13 से मेरठ की टीम ने जीत दर्ज की। आजमगढ़ वर्सेज चित्रकूट के बीच हुए मुकाबले में 25-21, 25-15 से आजमगढ़ ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

लखनऊ वर्सेज मुरादाबाद के बीच हुए मैच में 25-8, 25-18 से लखनऊ ने जीत दर्ज की। बरेली वर्सेज वाराणसी के बीच हुए मुकाबले में 25-11, 25-6 से वाराणसी की टीम जीती, आगरा और वाराणसी के बीच हुए मुकाबले में वाराणसी की टीम ने 25-20, 25-14 से जीत दर्ज की। प्रशिक्षक अंगद, फिरोज, श्रीकेशन व श्यामसुदंर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed