फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   State GST's action on kanpur Chemical firms

केमिकल फर्म के सात ठिकानों पर छापा, तीन करोड़ का माल सीज, स्टेट जीएसटी ने की कार्रवाई

Thu, 28 Feb 2019 11:30 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Feb 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
State GST's action on kanpur Chemical firms
डेमो पिक
राज्य वस्तु एवं सेवा कर विभाग की टीम ने गुरुवार को नामी केमिकल फर्म सात्विक केमिकल के कानपुर और गाजियाबाद में पांच ठिकानों पर छापा मारा। जांच के दौरान दोनों शहरों के गोदामों में करीब तीन करोड़ रुपये का अघोषित स्टॉक मिला। इसे सीज कर दिया गया है। स्टेट जीएसटी की यह कार्रवाई एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 दिनेश मिश्रा के निर्देशन में हुई। इसकी अगुवाई डिप्टी कमिश्नर चंद्रशेखर झा व वामदेव त्रिपाठी ने की।
विज्ञापन

 

विभागीय सूत्रों ने बताया कि फर्म का मुख्यालय कानपुर के लाजपत नगर में है। फजलगंज और रनियां में गोदाम हैं। यहां के तीनों ठिकाने और गाजियाबाद में दो ठिकानों पर जांच चल रही है। फर्म का सालाना टर्नओवर 100 करोड़ रुपये के आसपास है। लगातार कारोबार बढने के बावजूद टैक्स में बढ़ोतरी नहीं हो रही थी। फर्म में केमिकल की खरीद बिक्री होती है। बाहरी देशों और राज्यों से केमिकल मंगवाकर शहर के उद्यमियों को आपूर्ति करते हैं। बताते हैं कि जांच के दौरान गोदामों में जरूरी दस्तावेज भी नहीं थे।

विज्ञापन

 
ज्वाइंट कमिश्नर राजेंद्र राय की अगुवाई में एक टीम ने पनकी अपट्रॉन इस्टेट स्थित दुर्विका केमिकल के दो ठिकानों पर छापा मारा। ये दो साल से टैक्स जमा नहीं कर रहे थे। जो भी टैक्स देते थे वो आईटीसी में समाहित कर देते थे। जांच के दौरान इनके यहां 40 लाख रुपये का स्टॉक कम मिला। फर्म संचालक महाराष्ट्र और गुजरात में अपनी ही कंपनी से माल खरीद रहे थे उसी में बिक्री दिखा रहे थे। इस पर अफसरों ने दस्तावेज जब्त कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed