फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   State GST raid on perfume businessman's establishments in kannauj

यूपी: अखिलेश के करीबी इत्र कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर छापा, स्टेट जीएसटी की स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच ने की कार्रवाई

Wed, 30 Mar 2022 08:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Mar 2022 08:25 PM IST
सार

स्टेट जीएसटी की स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच ने इत्र कारोबारी हाजी मोहम्मद रईस के ठिकानों पर छापा मारा। कारोबारी हाजी मोहम्मद रईस नगर पालिका के चेयरमैन रह चुके हैं।

विज्ञापन
State GST raid on perfume businessman's establishments in kannauj
इत्र कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कन्नौज जिले में स्टेट जीएसटी की स्पेशल इंवेस्टीगेशन ब्रांच ने बुधवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी इत्र कारोबारी हाजी मोहम्मद रईस के ठिकानों पर छापा मारा। कार्यालय और कारखानों को अपने कब्जे में लेकर दो फर्मों के दस्तावेजों और कंप्यूटरों की जांच की।

विज्ञापन


टीम को शक है कि कारोबारी ने फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हासिल किया है। शहर के हाजीगंज मोहल्ला निवासी कारोबारी हाजी मोहम्मद रईस नगर पालिका के चेयरमैन रह चुके हैं।
विज्ञापन


दोपहर के समय उनके आवास, कार्यालय और कारखाने पर स्टेट जीएसटी इटावा के ज्वाइंटर कमिश्नर हरिलाल प्रजापति के नेतृत्व में टीमों ने छापा मारा। अफसरों ने कारोबारी की दो फर्मों से जुड़े दस्तावेज, ऑर्डर बुक, स्टाक व माल सप्लाई के रजिस्टर खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को जानकारी मिली है कि कारोबारी अपनी दो फर्मों के नाम फर्जी कागज तैयार कर इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) की बड़े पैमाने पर चोरी कर रहे हैं। फर्जी बिल बनाकर इत्र और कंपाउंड को कम दामों में दर्शाकर कई कंपनियों को बिक्री की जा रही है। ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि छानबीन चल रही है। कई अहम तथ्य सामने आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed