फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   State government is targeting Brahmins: Ajay Rai

ब्राह्मणों को निशाना बना रही प्रदेश सरकार : अजय राय

Wed, 18 Mar 2026 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
State government is targeting Brahmins: Ajay Rai
जाजमऊ  के बड़ी  ईदगाह पर रोजाअफतारी करते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय साथ में कांग्रेस ग्रामी - फोटो : संवाद
कानपुर। कांग्रेस नगर ग्रामीण इकाई के रोजा इफ्तार पार्टी में मंगलवार को महानगर पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उप्र सरकार ब्राह्मणों को निशान बना रही है। पहले एक फिल्म के जरिये और अब सरकारी दस्तावेज यारी एसआई की भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में ब्राह्मणों को अवसरवादी बताकर। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके पीछे सरकार की मंशा साफ नजर आ रही है। कहा कि कांग्रेस पार्टी ब्राह्मणों को साथ है।
विज्ञापन

जाजमऊ में आयोजित रोजा इफ्तार पार्टी में उन्होंने कहा कि वह स्वयं भूमिहार ब्राह्मण हैं। उनकी पार्टी के अपने पूरे कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में छह ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिए हैं। प्रदेश में गैस सिलिंडर की किल्लत पर उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में लोग परेशान हैं। इसकी वजह से वाराणसी में अन्नपूर्णा रसोई बंद हो गई और अयोध्या की सीता रसोई का संचालन भी संकट है। महानगर आगमन पर पार्टी जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। जाजमऊ के दादा मियां दरगाह में इफ्तार पार्टी में उन्होंने सभी के साथ रोजा खोलकर देश में अमन चैन के लिए दुआ भी की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सोहेल अंसारी, उमेश दीक्षित, संजय दीक्षित, आनंद मेहरोत्रा, शक्ति पांडे, अविनाश सलूजा, आकर्षण तिवारी, सतीश दीक्षित आदि माैजूद रहे। वह अजय राय पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं के घर भी गए। नगर अध्यक्ष पवन गुप्ता भी साथ में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed