{"_id":"619e9a788a1e3016547bd710","slug":"state-drug-ware-house-to-be-built-in-kumbhi-selected-land-acquired-akbarpur-news-knp665881943","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभी में बनेगा राजकीय ड्रग वेयर हाउस, चयनित भूमि का किया अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभी में बनेगा राजकीय ड्रग वेयर हाउस, चयनित भूमि का किया अधिग्रहण
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर के कुंभी में राजकीय ड्रग वेयर हाउस बनाने के लिए करीब ढाई बीघा जमीन चयनित की गई है। यह भूमि ऊसर श्रेणी की है। डीएम ने भूमि का अधिग्रहण कर शासन को अवगत कराया है। अब बजट मिलने पर इस भूमि पर राजकीय ड्रग वेयर हाउस बनेगा। अभी माती रोड पर किराए के भवन में इसका संचालन किया जा रहा है।
अकबरपुर मुख्यालय के आसपास ही राजकीय ड्रग वेयर हाउस बनाने को लेकर जिला प्रशासन भूमि की तलाश कर रहा था। शासन के निर्देश पर सीएमओ ने डीएम के माध्यम से उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का एसडीएम सदर से अनुरोध किया था। इसी क्रम में पिछले दिनों राजस्व टीम ने कई स्थानों पर भूमि देखी। कुंभी में मेडिकल कॉलेज भवन का भी निर्माण कराया जा रहा है।
इसको लेकर राजकीय ड्रग वेयर हाउस कुंभी में ही बनाने को लेकर सहमति बनी। सर्वे में कुंभी के गाटा संख्या 592 में ड्रग वेयर हाउस बनाने के लिए जरूरत की भूमि मिल गई। राजस्व टीम ने 0.500 हेक्टेयर (करीब ढाई बीघा) ऊसर भूमि को चिह्नित किया था। चयनित भूमि का अधिग्रहण कर डीएम ने शासन व उप्र मेडिकल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड को अवगत कराया है।
विज्ञापन
बता दें कि अभी ड्रग वेयर हाउस अकबरपुर में माती रोड पर किराए के भवन में संचालित है। एसडीएम सदर वागीश कुमार शुक्ला ने बताया कि चयनित ग्राम समाज की भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है।