फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Startups that save from Corona will get funding

कोरोना से बचाने वाले स्टार्टअप को मिलेगी फंडिंग, सीएसजेएमयू के यूआईईटी विभाग ने मांगे ऑनलाइन आवेदन

Thu, 26 Mar 2020 07:31 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Mar 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Startups that save from Corona will get funding
सीएसजेएमयू - फोटो : गूगल
कोरोना वायरस के संकट से बचाने के लिए इससे जुड़े उपकरणों को लेकर अगर किसी छात्र के पास कोई इनोवेटिव आइडिया है तो वह सीएसजेएमयू के यूआईईटी विभाग की ओर से आयोजित कोरोना वायरस चैलेंज प्रतियोगिता में भाग ले सकता है।
विज्ञापन


इसके लिए  http://srijansanchar.com/coronavirus-challenges-for-cure/  वेबाइट पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इसमें बेस्ट इनोवेटिव आइडिया को पुरस्कार के साथ फंडिंग भी मिलेगी। कोरोना के मद्देनजर लॉकडाउन होने से सभी शैक्षिक संस्थान बंद हैं। इस बीच सीएसजेएमयू ने इनोवेटिव आइडिया वाले छात्रों को कोरोना वायरस चैलेंज के लिए आमंत्रित किया है।
विज्ञापन


इसमें आवेदन की कोई अंतिम तिथि नहीं है। छात्र जब भी आवेदन करेंगे उनका चैलेंज शुरू हो जाएगा। आयोजक डॉ. राशि अग्रवाल ने बताया कि टॉप इनोवेटिव आइडिया वाले छात्रों को अगर प्रजेंटेशन के लिए लैब की जरूरत होगी तो वह भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें छात्र-छात्राओं के अलावा पैरामेडिकल स्टाफ, रिसर्चर, संस्थान से जुड़े अन्य लोग भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र कोरोना से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर, वेंटिलेटर आदि के लिए आइडिया प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके लिए विवि के पास दो लाख से अधिक का बजट है। उन्होंने बताया कि विवि की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने भी इसकी सराहना की है। साथ ही जरूरत पड़ने पर और फंड मुहैया कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed