फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   starting flight from Kanpur to new delhi

10 दिसंबर से शुरू होगी कानपुर-दिल्ली फ्लाइट

Thu, 01 Dec 2016 11:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 01 Dec 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
starting flight from Kanpur to new delhi
फ्लाइट संचालन की तारीख, दिन और समय तय हो गया
नई दिल्ली से कानपुर की सीधी फ्लाइट 10 दिसंबर से शुरू होगी। 72 सीटर प्लेन एक घंटे 25 मिनट में नई दिल्ली पहुंचाएगा। पहली फ्लाइट 10 दिसंबर को आएगी। इसके साथ नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मंत्री, अधिकारी और एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के अफसर भी आएंगे। इसके बाद निर्धारित दिन और समय के हिसाब से फ्लाइट आएगी और जाएगी। 
विज्ञापन

नई दिल्ली से कानपुर की सीधी फ्लाइट संचालन की जानकारी एयर इंडिया ने ट्विट करके दी है। इसकी सूचना चकेरी एयरपोर्ट (अहिरवां) के निदेशक वसीम अहमद अंसारी को मिल चुकी है।  फ्लाइट एयर इंडिया की है। इसका नाम अलाइंस एयर है। 72 सीट वाली फ्लाइट अब इलाहाबाद नहीं जाएगी। दिल्ली से सीधे कानपुर आएगी, फिर कानपुर से दिल्ली जाएगी। यही फ्लाइट नई दिल्ली से पंजाब के बठिंडा तक जाएगी। इससे पहले एयर इंडिया ने जो शेड्यूल दिया था, उसके मुताबिक फ्लाइट दिल्ली से कानपुर आनी थी। कानपुर से वाया इलाहाबाद होकर नई दिल्ली जानी था लेकिन इस शेड्यूल को चेंज किया गया। नई दिल्ली से कानपुर की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन आएगी और जाएगी। मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को फ्लाइट आएगी। इसका विवरण एयर इंडिया ने जारी कर दिया है। चकेरी एयरपोर्ट के निदेशक वसीम अहमद खान ने बताया कि फ्लाइट संचालन की तारीख, दिन और समय तय हो गया है। एयर इंडिया की टीम भी आ गई है। पहली फ्लाइट 10 दिसंबर को आएगी। यह शुरुआती (इनॉगरल फ्लाइट) होगी। इसके बाद फ्लाइट का नियमित संचालन शुरू होगा। 
विज्ञापन

1700-5000 रुपये किराया
फ्लाइट का किराया डायनमिक प्राइजिंग पर निर्धारित होगा। यानी यात्रा और उसके टिकट बुकिंग की स्थिति से दाम कम या फिर ज्यादा रहेगा। एयर इंडिया के अफसरों की मानें तो कानपुर से नई दिल्ली का न्यूनतम, अधिकतम किराया 1700-5000 रुपये तक रहेगा। आधिकारिक किराये की दरें जल्द ही निर्धारित करके एयर इंडिया की वेबसाइट airindina.nic.in पर उपलब्ध करा दी जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिसंबर से ये होगा समय
दोपहर 12:15 बजे- दिल्ली से फ्लाइट कानपुर के लिए उड़ान भरेगी। 
दोपहर 1:40 बजे-  फ्लाइट कानपुर पहुंचेगी। 
दोपहर 2:10 बजे- फ्लाइट कानपुर से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। 
अपराह्न 3:35 बजे- फ्लाइट नई दिल्ली पहुंचेगी।  


                                                                                                                        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed