फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Start of journey: 20 years after Kanpur to Bithoor, train starts from today, MEMU will make two rounds

सफर का आगाज: बिठूर के लिए मेमू शुरू, लखनऊ से रेलमंत्री ने दी हरी झंडी, 20 साल बाद इस रूट पर शुरू हुई कोई ट्रेन

Thu, 06 Jan 2022 07:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 06 Jan 2022 07:54 PM IST
सार

शुक्रवार से ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। सेंट्रल स्टेशन से मेमू सुबह 9:10 बजे और दोपहर ढाई बजे निकलेगी। बिठूर के ब्रह्मावर्त रेलवे स्टेशन से सुबह 10:45 बजे और शाम 5:05 बजे चलेगी। ब्रह्मावर्त पहुंचने में ट्रेन को एक घंटा पांच मिनट लगेगा, जबकि बिठूर से सेंट्रल आने में सवा घंटे का समय लगेगा। 

विज्ञापन
Start of journey: 20 years after Kanpur to Bithoor, train starts from today, MEMU will make two rounds
कानपुर सेंट्रल से बिठूर के लिए शुरु हुई ट्रेन - फोटो : amar ujala

विस्तार

करीब 20 साल बाद गुरुवार से सेंट्रल स्टेशन कानपुर से बिठूर के ब्रह्मावर्त स्टेशन के लिए मेमू ट्रेन का शुभारंभ हो गया। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन से वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


कानपुर से सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले व विधायकों ने ट्रेन को रवाना किया। फूलों से सजी मेमू सुबह 9:58 बजे सेंट्रल स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर 10 से चलकर सुबह 11:03 बजे बिठूर पहुंची। ट्रेन से 15 यात्री सेंट्रल से मंधना तक गए और बिठूर से 32 यात्री शहर आए।
विज्ञापन


शुक्रवार से ट्रेन नियमित रूप से चलने लगेगी। ट्रेन दो फेरे लगाएगी। इस दौरान सांसदों ने कहा कि कर्मनगरी कानपुर से धर्मनगरी बिठूर को चली मेमू यात्रियों को न सिर्फ सुविधा देगी बल्कि विश्व की धुरी मानी जाने वाली ब्रह्मा खूंटी और पौराणिक धार्मिक नगरी में दर्शन को जाने वाले पर्यटकों के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसदों ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने वर्ष 1998 में बिठूर को पर्यटन स्थल बनाने का सपना संजोया था, उसे पीएम नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। इस दौरान विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी, अभिजीत सिंह सांगा, एमएलसी अरुण पाठक, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, डीआरएम मोहित चंद्रा, डिप्टी सीटीएम हिमांशु शेखर उपाध्याय, एसीएम संतोष कुमार त्रिपाठी, सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा मौजूद रहे।

जूही में नया स्टेशन, कल्याणपुर से अनवरगंज तक एलिवेटेड ट्रैक
सांसद पचौरी ने पत्रकारों से बताया कि डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के बनने के बाद जूही यार्ड में नया स्टेशन बनेगा। रेल मंत्री से इस संबंध में मौखिक बात हो चुकी है। अनवरगंज-मंधना के बीच क्रॉसिंग की वजह से जीटी रोड के जाम से बचाने के लिए कल्याणपुर से अनवरगंज तक एलिवेटेड ट्रैक बनवाने की दिशा में काम होगा।

नई मेमू चलाना सुखद एहसास
कानपुर से बिठूर के लिए नई आधुनिक तकनीकी वाली मेमू को ले जाना सुखद एहसास है। वह भी तब जिसको हरी झंडी खुद विभाग के मुखिया रेल मंत्री दिखा रहे हों। यात्रियों को भी सुखद एहसास होगा। - डीएस कुशवाहा, ट्रेन चालक

 

पहली आधुनिक मेमू को गार्ड करना गौरव की बात
रेलवे की नौकरी के दौरान यह पहला मौका है कि जब पहली आधुनिक मेमू को गार्ड करने का मौका मिला है। पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन कानपुर से बिठूर लेकर जा रहा हूं। धार्मिक नगरी बिठूर तक अपने साथ दूसरों को भी सफर कराना गौरव की बात है।- जेके यादव, ट्रेन गार्ड

आज से मेमू नियमित, यह है शेड्यूल
- 01825 सुबह 9:10 बजे और 01827 मेमू 2:30 बजे कानपुर सेंट्रल से ब्रह्मावर्त स्टेशन को चलेगी। अनवरगंज, रावतपुर, कल्याणपुर, मंधना स्टेशन होते हुए 65 मिनट में ब्रह्मावर्त स्टेशन पहुंचेंगी। हर स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव होगा।
- 01826 मेमू ब्रह्मावर्त से सुबह 10:45 बजे और 01828 सुबह 5:05 बजे चलेगी। 75 मिनट में सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी।

बिठूर मेमू में टॉयलेट की सुविधा
सेंट्रल स्टेशन से ब्रह्मावर्त के बीच चलने वाली मेमू की हर रैक में टॉयलेट की सुविधा है। लखनऊ जाने वाली मेमू के पुराने रैक में यह सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed