फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   stand operator murder case, Inspector Naubasta removed, three policemen including outpost in-charge suspended

Kanpur: स्टैंड संचालक हत्याकांड में कार्रवाई, इंस्पेक्टर नौबस्ता हटे…चौकी इंचार्ज समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 09 Jul 2024 10:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 Jul 2024 10:17 AM IST
सार

Kanpur News: पांच जुलाई को मूलरूप से साढ़ के कुड़नी गाजीपुर गांव निवासी हरिकरन की वैन संचालक सौरभ सचान ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद नौबस्ता पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सचान को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पैर में गोली लगी थी। एसीपी नौबस्ता को पुलिस के स्तर से हुई लापरवाही व चूक की जांच के आदेश दिए गए थे।

विज्ञापन
stand operator murder case, Inspector Naubasta removed, three policemen including outpost in-charge suspended
स्टैंड संचालक हत्याकांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नौबस्ता बाईपास चौराहे पर ताजनगर निवासी स्टैंड संचालक हरिकरन सिंह (55) की पांच जुलाई को हुई हत्या के मामले में आखिरकार नौबस्ता पुलिस पर गाज गिर गई। पुलिस कमिश्नर ने एसीपी नौबस्ता की प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर सोमवार रात इंस्पेक्टर नौबस्ता जगदीश पांडेय को पद से हटा दिया।

विज्ञापन

साथ ही डीसीपी साउथ रवींद्र कुमार ने चौकी इंचार्ज बसंत विहार छत्रपाल सिंह, हल्का प्रभारी सत्येन्द्र सिंह व बीट हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अक्तूबर में हरिकरन और रेऊना के दहेली गांव निवासी वैन चालक सौरभ सचान के बीच हुई मारपीट की शिकायत पुलिस तक पहुंचने के बाद भी कार्रवाई न करने के चलते हुई है।
विज्ञापन

अधिकारियों का मानना है कि अगर उस समय सख्त कार्रवाई हो जाती तो शायद यह हत्याकांड न होता। फिलहाल जगदीश को जन शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात किया गया है। उनकी जगह कर्नलगंज इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को नौबस्ता थाने का और चौबेपुर थाने में तैनात रविन्द्र श्रीवास्तव को कर्नलगंज थाने की कमान दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के स्तर से हुई लापरवाही व चूक की जांच के आदेश
बता दें, पांच जुलाई को मूलरूप से साढ़ के कुड़नी गाजीपुर गांव निवासी हरिकरन की वैन संचालक सौरभ सचान ने हत्या कर दी थी। हत्या के बाद नौबस्ता पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सचान को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पैर में गोली लगी थी। एसीपी नौबस्ता को पुलिस के स्तर से हुई लापरवाही व चूक की जांच के आदेश दिए गए थे।

लाखों की वसूली को लेकर कई बार हुआ था विवाद
वर्तमान में नौबस्ता स्थित स्टैंड से 100 से अधिक वैन का संचालन होता है। इनसे प्रतिमाह करीब ढाई लाख रुपये की वसूली होती है। हत्यारोपी सौरभ सचान भी स्टैंड के संचालन में पार्टनर बनना चाहता था। उसने हरिकरन को अलग से 20 वैन इसी स्टैंड पर लगवाकर ज्यादा वसूली कराने का लालच देकर पार्टनर बनने का प्रस्ताव दिया था। हरिकरन ने हामी भी भर दी थी, लेकिन मात्र तीन वैन ही लगाने पर उसे हटा दिया।

पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी
इससे हत्यारोपी खुन्नस रखने लगा था। हरिकरन और सौरभ का करीब 40 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद सौरभ ने वैनों का टोकन मनी और महीने के एक हजार रुपये देना बंद कर दिया। इस वजह से पिछले साल अक्तूबर माह में दोनों में मारपीट भी हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोप है कि हरिकरन ने मामले की शिकायत चौकी में की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

महापौर ने डीसीपी ट्रैफिक को जानकारी देने के बाद कार्रवाई करने को कहा
महापौर प्रमिला पांडेय ने कहा कि नगर निगम मुख्यालय और अटल घाट के अलावा शहर में चल रहे सभी वाहन स्टैंड अवैध हैं। उन्होंने डीसीपी ट्रैफिक आरती सिंह से इन सभी अवैध स्टैंड पर कार्रवाई करने को कहा। महापौर ने डीसीपी ट्रैफिक को नगर निगम मुख्यालय बुलाकर शहर में चल रहे सभी अवैध वाहन स्टैंडों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा।

जल्द ही पुलिस कमिश्नर से भी बात करेंगी मेयर
उन्हें बताया कि शहर में केवल दो वाहन स्टैंडों को नगर निगम ने अनुमति दी है। इन दो वाहन स्टैंडों के अलावा शहर में जितने भी वाहन स्टैंड हैं, सभी अवैध हैं और वसूली कर रहे हैं। डीसीपी ट्रैफिक से कहा कि वह बिना किसी दबाव के इन सभी वाहन स्टैंडों और संचालकों पर सख्त कार्रवाई करें। इस संबंध में वह जल्द ही पुलिस कमिश्नर से भी बात करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed