तेज तर्रार महिला पुलिस अधिकारी एसएसपी सोनिया सिंह को वाइन शॉप में देखकर पियक्कड़ों के होश उड़ गए। अपने रौबीले अंदाज में एसएसपी ने जैसे ही शराब की दुकान में एंट्री की तो कुछ पियक्कड़ शराब की बोतलें छोड़कर भागने लगे तो कुछ लोग वहीं भीषण नशे की वजह से जमीन पर गिर पड़े।
2 of 6
शराब की दुकान में एसएसपी सोनिया सिंह
कानपुर की एसएसपी सोनिया सिंह लाव लश्कर के साथ 15 जून की रात चमनगंज की शराब की दुकान में पहुंच गईं। पुलिसवालों के साथ एसएसपी को देखकर शराब की दुकान के आसपास पैग लगा रहे पियक्कड़ बोतल और गिलास छोड़कर भाग खड़े हुए।
एसएसपी सोनिया सिंह जैसे ही शराब की दुकान के अंदर पहुंचीं तो भागम-भाग मच गई। चमनगंज इलाके के लोगों ने एसएसपी से शिकायत की थी कि कुछ शराबी उनके घर के आसपास नशे में आकर तमाशा करते हैं जिसकी वजह से महिलाओं को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
4 of 6
शराब की दुकान में एसएसपी का छापा
एसएसपी ने कानपुर के चमगंज इलाके में ये अभियान चलाकर पांच से ज्यादा लोगों को खुलेआम शराब पीते पकड़ा। वहीं कुछ लोगों को हिदायद देकर छोड़ दिया गया।
5 of 6
एसएसपी सोनिया सिंह की पुरानी फोटो
एसएसपी ने कहा कि आईपीसी की धारा 376 के तहत अपराधियों की तत्काल गिरफ़्तारी होगी क्योंकि कानपुर में धारा 363 और 366 के तहत अपराध ज्यादा होते है। इसमें नकेल कसने की जरूरत है इसके साथ ही एंटी रोमियो दल के कार्यो की समीक्षा होगी और जिन स्थानों पर ऐसी घटनाए होती है वहा पर मैं खुद पैट्रोलिंग के लिए जाउंगी।