{"_id":"5cddbdedbdec22076a49a062","slug":"ssc-student-suicide-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएससी की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, फोरेंसिक ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस को परिजनों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएससी की तैयारी कर रही छात्रा ने लगाई फांसी, फोरेंसिक ने जुटाए साक्ष्य, पुलिस को परिजनों का इंतजार
Fri, 17 May 2019 01:16 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 17 May 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कानपुर के गीता नगर में किराए के कमरे में रहकर एसएससी (स्टॉफ सलेक्शन कमीशन) की तैयारी कर रही छात्रा लक्ष्मी (18) ने गुरुवार को फांसी लगा ली। रूम पार्टनर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने पर ही छात्रा की खुदकुशी की वजह पता चल सकेगी।
हरदोई के ऊंचगांव निवासी किसान शिव कुमार की बेटी लक्ष्मी एसएससी की तैयारी कर रही थी। वह के ब्लॉक गीता नगर काकादेव में दीपक वर्मा के मकान में किराए रहकर काकादेव में कोचिंग पढ़ती थी। उसके साथ एसएससी की तैयारी कर रही मैनपुरी की सपना भी रहती थी।

कमरे में लक्ष्मी दुपट्टे केसहारे पंखे से लटकती मिली
गुरुवार को सपना कोचिंग पढ़ने काकादेव गई थी। लौटने पर वह कमरे पर पहुंची, तो कमरे में लक्ष्मी दुपट्टे केसहारे पंखे से लटकती मिली। रूम पार्टनर सपना ने मकान मालिक को इसकी जानकारी दी। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी राजीव सिंह पहुंचे। फोरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक छात्रा के कमरे की तलाशी में कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे उसके खुदकुशी करने की वजह पता चल सके। परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
प्रारंभिक जांच में लक्ष्मी की किसी बात पर माता-पिता से विवाद होने की बात सामने आई है। कई दिनों से उसकी परिजनों से बात भी नहीं हो रही थी, इससे वह तनाव में थी। इधर, लक्ष्मी की मौत की खबर सुनते ही उसकी मां शिववती, भाई शुभम व पिता रो पड़े। रिश्तेदारों ने उन लोगों को ढांढस बंधाया।