{"_id":"69fe4f89161aa14e850464bb","slug":"ssc-gd-exam-cancelled-due-to-server-outage-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1516884-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सर्वर ठप होने से रद्द की एसएससी जीडी की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सर्वर ठप होने से रद्द की एसएससी जीडी की परीक्षा
विज्ञापन
कानपुर। सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के ओरियारा डांडे पुरवा स्थित श्रीसाईं ऑनलाइन एग्जाम सेंटर में तकनीकी खामी के चलते शुक्रवार को एसएससी जीडी की परीक्षा रद्द करनी पड़ी। सर्वर अचानक ठप हो जाने से निर्धारित चारों पालियों की परीक्षा नहीं हो सकी। इससे बड़ी संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों को बिना परीक्षा दिए लौटना पड़ा।
परीक्षा की पहली पाली सुबह नौ बजे से शुरू होनी थी जबकि अभ्यर्थियों को 8:45 बजे तक प्रवेश दिया जाना था। सुबह से ही कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, फतेहपुर, रायबरेली और कासगंज समेत कई जिलों से परीक्षार्थी केंद्र पहुंच गए थे। परीक्षा शुरू होने से पहले ही सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई और पूरा सिस्टम बंद हो गया। काफी प्रयासों के बाद भी समस्या दूर नहीं हो सकी। इसके बाद केंद्र प्रबंधन ने चारों पालियों की परीक्षा रद्द करने का नोटिस जारी कर दिया।
सूचना मिलते ही कुछ अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) और स्थानीय पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि केंद्र पर पिछले डेढ़ महीने से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं जो 27 मई तक प्रस्तावित हैं। शुक्रवार को सर्वर फेल होने के कारण एसएससी जीडी परीक्षा रद्द करनी पड़ी। फिलहाल परीक्षा की नई तिथि घोषित नहीं की गई है।