फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SS Club reaches semi-finals after defeating BCA by nine wickets.

Kanpur News: बीसीए को नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा एसएस क्लब

Tue, 03 Feb 2026 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
SS Club reaches semi-finals after defeating BCA by nine wickets.
कानपुर। सुपीरियर स्प्रिट्स स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से आयोजित द्वितीय आनंद राव पाटिल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को एसएस क्लब ने बीसीए को नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सत्यम को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन


कानपुर साउथ ग्राउंड में हुए मैच में बीसीए टीम ने सभी विकेट खोकर 204 रन बनाए। टीम से धनेश वर्मा ने 40, गुरविंदर ने 56 और क्षितिज तिवारी ने 31 रन जोड़े। गेंदबाजी में दिव्यांश सिंह, अमन यादव और लक्ष्य कुमार ने दो-दो विकेट लिए। वहीं एसएस क्लब ने एक विकेट पर 205 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन


टीम से सत्यम यादव ने 102, दिव्यांश सिंह 52 और अरुण राय ने 50 रन बनाए। गेंदबाज में विद्युत शुक्ला को सिर्फ एक विकेट मिला। सत्यम यादव को केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि कानपुर क्लब के स्पोर्ट्स निदेशक एसएन सिंह ने स्वर्गीय आनंद राव पाटिल को श्रद्धांजलि दी। मौके पर विकास सिंह, श्रवण शुक्ला, विभूति अवस्थी, संतोष, डॉ. अंकित मल्होत्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed