फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   SR Education Center reaches the final of the Kho-Kho competition

Kanpur News: खो-खो प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचा एसआर एजुकेशन सेंटर

Fri, 16 Oct 2026 02:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
SR Education Center reaches the final of the Kho-Kho competition
कानपुर। हर सहाय कॉलेज में बृहस्पतिवार को आयोजित जिला स्तरीय अंतरविद्यालयीय आमंत्रण खो-खो प्रतियोगिता में एसआर एजुकेशन सेंटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग के अंडर-14 और अंडर-17 मुकाबले खेले गए। चारों वर्गों के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को होंगे।
विज्ञापन


अंडर-14 बालक वर्ग में एसआर एजुकेशन सेंटर ने सरदार पटेल पब्लिक स्कूल को 11 अंकों से हराया। सेमीफाइनल में टीम ने कैंब्रिज पब्लिक स्कूल को चार अंकों और एक पारी से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। इसी वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में यूपी किराना स्कूल ने सुमित बंसल पब्लिक स्कूल को चार अंकों और एक पारी से हराया।
विज्ञापन


अंडर-17 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में एसआर एजुकेशन सेंटर ने सरदार पटेल पब्लिक स्कूल को 12 अंकों और एक पारी से पराजित किया। यूपी किराना स्कूल ने चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल को तीन अंकों और एक पारी से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका अंडर-14 वर्ग में कैंब्रिज पब्लिक स्कूल ने द डॉन बॉस्को स्कूल को सात अंकों से हराया। अंडर-17 बालिका वर्ग में चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल ने कैंब्रिज पब्लिक स्कूल को एक अंक और एक पारी से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन हर सहाय महाविद्यालय के प्राचार्य अमर श्रीवास्तव और हर सहाय जगदंबा सहाय इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल श्वेता गुप्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि कानपुर जिला खो-खो संघ के संरक्षक रणवीर सिंह मलिक, डॉ. स्वदेश श्रीवास्तव और डॉ. सुशील श्रीवास्तव रहे। आनंद कुमार, रामजी प्रजापति, मुकेश सोनकर, अभिमन्यु सिंह, अक्षय सिंह तोमर, दीपक, कैलाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed