{"_id":"5863e8df4f1c1b435ceeb366","slug":"spray-chili-powder-former-block-chief-shot-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्च पाउडर झोंककर पूर्व ब्लाक प्रमुख की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्च पाउडर झोंककर पूर्व ब्लाक प्रमुख की गोली मारकर हत्या
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 28 Dec 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
पूर्व ब्लाक प्रमुख की हत्या के बाद राेते-बिलखते परिजन (इनसेट में माइक के साथ संजय की फाइल फाेटाे)
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदाेई के सुरसा थाना क्षेत्र में राज्यमंत्री के प्रतिनिधि और पूर्व ब्लाक प्रमुख संजय मिश्र (45) पुत्र स्व. हरिशंकर मिश्र की बुधवार को मलिहामऊ स्थित उन्ही के महाविद्यालय कैंपस के अंदर घुसे हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उनके साथ में खड़े लोग जब तक समझ पाते तीन हमलावरों में शामिल एक ने पूर्व प्रमुख व उनके साथ खड़े एक की आंखों में मिर्च झोंक दिया तो दूसरे ने उनकी पीठ व सीने में गोली मार दी। दौड़े अन्य लोगों की आंखों में भी मिर्च झोंक दोनों हमलावर पहले से बाइक पर तैयार खड़े तीसरे साथी के साथ भागने में कामयाब रहे। गोलियों की आवाज सुनकर आए मजदूरों व उनके साथी उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल ले आए। जहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्याकांड की जानकारी होने पर डीएम व एसपी मय फोर्स के साथ चिकित्सालय पहुंच गए।
विज्ञापन
एक ने डाली मिर्च, दूसरे ने चलाई गाेली
हत्या के बाद माैके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला, कानपुर
संजय सुबह करीब साढ़े 10 बजे हरदोई लखनऊ रोड पर महिलहामऊ महाविद्यालय एवं लॉ कालेज चालक सुरेंद्र के साथ स्कार्पियो से पहुंचे थे। करीब पौने 11 बजे लाल रंग की एक बाइक पर सवार तीन युवक गेट के अंदर पहुंचे। उनसे करीब तीस मीटर पहले चालक ने बाइक रोककर दोनों युवकों को उतार दिया और बाइक को बिना बंद किए ही गेट की तरफ मोड़ कर खड़ी कर ली। जबकि दोनों हमलावरों में से एक ने उनके पास पहुंचकर पैर छुए और कुछ बात करने लगा। जबकि दूसरा हमलावर पूर्व ब्लाक प्रमुख के पीछे खड़ा हो गया।
प्रत्यक्षदर्शी विपिन के मुताबिक करीब एक मिनट बाद ही सामने खड़े युवक ने मिर्च का पाउडर उनकी आंखों में डाल दिया। जबकि दूसरे ने पीठ में गोली मार दी। गोली लगते ही पूर्व प्रमुख जमीन पर गिर गए तो हमलावर ने दूसरी गोली उनके सीने में मार दी। एकाएक हुई वारदात को समझ में आते ही विपिन, पिंकू और बाबू सिंह ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर एक ने विपिन की आंखों में मिर्च डाल दी और दूसरे गोली चला दी, लेकिन गोली मिस हो गई। इससे यह लोग सहमक र रुक गए और दोनों हमलावर बाइक से हरदोई की तरफ भाग गए। इस दौरान इन लोगों ने हमलावरों को रोकने के लिए ईंट भी चलाई। चालक सुरेंद्र और मजदूर भी पास पहुंच गए थे। पूर्व प्रमुख को उनकी कार से जिला अस्पताल ले आए। जहां पर डाक्टर मनोज देशमणि ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हत्याकांड की जानकारी होने पर डीएम विवेक वार्ष्णेय, एसपी राजीव मल्होत्रा अस्पताल पहुंचे। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।