फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Sports Minister gave this big statement about Green Park

खेल मंत्री ने दिया ग्रीन पार्क के भविष्य को लेकर ये बड़ा बयान

Thu, 09 Nov 2017 07:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 09 Nov 2017 07:57 PM IST
विज्ञापन
Sports Minister gave this big statement about Green Park
डेमो पिक
कानपुर के कैंट बोर्ड की स्पोर्ट्स मीट में मुख्य अतिथि के रूप में आए खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि ग्रीनपार्क का इतिहास बहुत बड़ा है। लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एकाना स्टेडियम बनने से इसके महत्व पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ग्रीनपार्क को मैच मिलते रहेंगे, अतिरिक्त मैच लखनऊ स्टेडियम को मिलेंगे।
विज्ञापन


खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को पेंशन स्कीम लांच कर दी गई है। इसके साथ ही 11 सरकारी विभागों में खेल कोटे की रुकी भर्ती खोल दी गई है। खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


खिलाड़ियों के लिए बनेंगे आधुनिक चिकित्सा सेंट
खेल के दौरान किसी तरह की चोट लग जाती है तो इसके लिए तीन आधुनिक चिकित्सा सेंटर बनाए जा रहे हैं। जहां खिलाड़ियों का बेहतर इलाज होगा। बनारस, लखनऊ और मेरठ में हॉस्पिटल बनाने का काम चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंट में बनेगा आधुनिक स्टेडियम
शहर के सांसद मुरली मनोहर जोशी ने 2016 में कैंट में एक आधुनिक सुविधाओं वाला स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। कैंट बोर्ड के सीईओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि इसका प्रपोजल भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही कैंट में स्टेडियम बनना तैयार हो जाएगा। जहां स्कूली बच्चे प्रैक्टिस कर सकेंगे।


टैक्स चोरी करने वाले मना रहे काला दिवस
खेल मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि टैक्स चोरी करने वाले लोग ही नोटबंदी का विरोध प्रदर्शन और काला दिवस मना रहे हैं। टैक्स जमा करने वालों की संख्या में बहुत तेजी से इजाफा और सरकार को भारी राजस्व मिल रहा है। अब सरकारी धन का उपयोग आम जनता के लिए ही होगा। कैश लेस को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed