फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   sports

एक लाख की कुश्ती बराबरी पर छूटी

Thu, 19 Nov 2020 01:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
sports
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। उसरी गांव में शिव धाम महोत्सव के अंतर्गत आयोजित दंगल के दूसरे दिन बुधवार को सबसे बड़ी कुश्ती एक लाख रुपये की हुई। सबलपुर के अभिनायक का पंजाब के पहलवान नागेश से मुकाबला हुआ। लगभग पंद्रह मिनट की तक चली रस्साकसी के बाद कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

बुधवार को कुश्ती का शुभारंभ पूर्व मंत्री कुंवर बादशाह सिंह ने किया। कुश्ती में पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। औसेर की महिला पहलवान ज्योति ने हरियाणा की सोनाली को पटखनी दी। कठारा के पहलवान रवि ने बनारस के ओम जी, शिवली के चांद ने आगरा के मुकेश को हराया। जबकि आगरा के कमलजीत ने झींझक के ओमवीर व गोरखपुर के पहलवान वीरेंद्र ने राजस्थान के शमशेर को कड़े मुकाबले में पटखनी दी। पंजाब के परमजीत व मध्यप्रदेश के मोनू, झींझक के ओमवीर व जैनपुर के ऋतु सिंह को हराया। बनारस की खुशी ने औसर की ज्योति को हराकर कुश्ती जीती। अन्य मुकाबले में जौनपुर की ऋतु ने बनारस की खुशी को चित कर इनाम जीता। आयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य उदय प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान किरण सिंह, सत्संग मंडल अध्यक्ष प्रहलाद गुप्ता, लाल सिंह कुशवाहा, महिला संगठन के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed