Unnao: तेज रफ्तार ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक समेत 10 लोग गंभीर घायल, सीएचसी में भर्ती
Unnao News: पुलिस ने घायलों को पुरवा सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ दीपक सिंह व तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह ने घायलों का हालचाल लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले में पुरवा-अचलगंज मार्ग पर तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में एक ही परिवार के बड़े व बच्चों सहित 10 लोग और रिक्शा चालक घायल हो गए। पुलिस ने सभी को पुरवा सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां उपचार किया जा रहा है।
मौरावां थाना क्षेत्र के मोहनखेड़ा निवासी एक ही परिवार के 10 लोग व असरीखेड़ा के धीरेंद्र के ई-रिक्शा से दर्शन के लिए अचलगंज की निहाल बाबा मजार जा रहे थे। तभी पुरवा-अचलगंज मार्ग पर गदोरवा गांव के पास पुरवा की ओर जा रहे बालू लदे डंपर की टक्कर लगने से ई-रिक्शा पलट गया।
हादसे में रामकली (60) पत्नी संतू , कांती (25) पत्नी उमेश ,गुडिया (35) पत्नी दिनेश ,पूनम (45) पत्नी राम गुलाम , मानसी (3) पुत्री दिनेश, दिव्यांशी (1) पुत्री दिनेश ,प्रंशु (7) पुत्र राम गुलाम, दिव्यांशु (6) पुत्र राम गुलाम,खुशी (13) पुत्री राम गुलाम ,खुशबू (9) पुत्री राम गुलाम और रिक्शा चालक धीरेंद्र (30) घायल हो गए।
प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर
पुलिस ने घायलों को पुरवा सीएचसी पहुंचाया, जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ दीपक सिंह व तहसीलदार तरुण प्रताप सिंह ने घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके आधार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।