फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Speeding truck hit the loader in Ghatampur, three brothers died in the accident

Ghatampur Road Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर को मारी टक्कर, हादसे में तीन भाइयों की मौत

Fri, 09 Dec 2022 10:36 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Dec 2022 10:36 AM IST
सार

घाटमपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर में देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने लोडर को टक्कर मारी दी। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
Speeding truck hit the loader in Ghatampur, three brothers died in the accident
हादसे में क्षतिग्रस्त लोडर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में गुरुवार रात करीब 11 बजे कानपुर-सागर हाईवे पर धरमपुर बंबा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें एक तेज रफ्तार ट्रक ओवर टेक करने के प्रयास में लोडर को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित घर में जा घुसा। 

विज्ञापन

इस हादसे में लोडर सवार तीन भाई में से एक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पतारा से उपचार के लिए हैलट रेफर कर दिया गया। देर रात हैलट में उपचार के दौरान दोनों की सांसें थम गईं।
विज्ञापन

पतारा ब्लॉक के हिरनी गांव निवासी नरेंद्र (35) शटरिंग का काम करते थे। गुरुवार रात करीब 11 बजे वह अपने छोटे भाई सुनील (22) व चचेरे भाई सुरेश (30) के साथ कानपुर के बर्रा से शटरिंग लगाकर लोडर से गांव वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवर टेक करने में हुआ हादसा
रास्ते में धरमपुर बंबा के पास विपरीत दिशा से आए तेज रफ्तार ट्रक ने ओवर टेक करने के प्रयास में लोडर को जोरदार टक्कर मार दी। इससे लोडर हाईवे किनारे स्थित घर में जा घुसा। हालांकि घर में कोई नुकसान नहीं हुआ।

इधर, आमने-सामने की टक्कर में लोडर के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार तीन भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला। तब तक सतीश की सांसें थम चुकी थी।

गांव में पसरा है मातमी सन्नाटा
वहीं, गंभीर घायल नरेंद्र व सुनील को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया गया। यहां दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल हो गया।

इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed